फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employee was repairing transformer, switched on electricity without notice, death

Mohali: ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा था ठेका कर्मी, बिना सूचना दिए चालू कर दी बिजली, मौत पर हंगामा

Mon, 11 Sep 2023 01:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2023 01:40 AM IST
सार

माजरा ग्रिड पर गांव रानीमाजरा की ओर बिजली कट की शिकायत के बाद ठेका मुलाजिम कूड़ा सिंह मरम्मत करने मौके पर पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार कूड़ा सिंह रानीमाजरा में पहुंचकर जेई को अभी बिजली चालू नहीं करने को कहकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था। वह काम कर रहा था इसी दौरान अचानक करंट आने से वह झटके के साथ नीचे गिरा।

विज्ञापन
Employee was repairing transformer, switched on electricity without notice, death
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ के नजदीक गांव रानीमाजरा में बिजली कट की शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे एक ठेकाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कूड़ा सिंह निवासी गांव तारापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर ठीक किए बिना ही बिजली चालू करने से कर्मी को करंट लगा है। ठेकाकर्मी कूड़ा सिंह की मौत के बाद गुस्साए गांववालों और ठेका कर्मी यूनियन के सदस्यों ने उसका शव बूथगढ़ से एयरपोर्ट को जाते रोड पर रखकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोना तस्करी का नया तरीका: हमारा सामान एयरपोर्ट पहुंचा देंगे... और 20 हजार रुपये में करवा लेते थे स्मगलिंग
विज्ञापन


माजरा ग्रिड पर गांव रानीमाजरा की ओर बिजली कट की शिकायत के बाद ठेका मुलाजिम कूड़ा सिंह मरम्मत करने मौके पर पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार कूड़ा सिंह रानीमाजरा में पहुंचकर जेई को अभी बिजली चालू नहीं करने को कहकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था। वह काम कर रहा था इसी दौरान अचानक करंट आने से वह झटके के साथ नीचे गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गुस्साए सहकर्मियों और गांववालों ने मिलकर उसके शव को शाम करीब साढ़े चार बजे बूथगढ़ से एयरपोर्ट को जाते रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन के भरोसे के बाद धरना किया खत्म
सूचना मिलते ही खरड़ के एक्सईएन इंदरप्रीत सिंह और डीएसपी खरड़-2 धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उनके आगे लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी पर बनती कार्रवाई के साथ ही मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये और नौकरी देने की मांग रखी। इसके बाद एक्सईएन ने लिखित तौर पर सोमवार को पांच लाख रुपये देने और ईएसआई और पीएफ की तरफ से दिया जाने वाला मुआवजा देने के साथ ही अंतिम संस्कार का सारा खर्च देने और पत्नी को पेंशन आदि देने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने करीब पौने सात बजे धरना खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed