{"_id":"58988aca4f1c1b875237876f","slug":"embarrassing-fetus-found-in-a-dustbin-the-police-involved-in-the-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : कूड़ेदान में मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक : कूड़ेदान में मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-52 में गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल के पास कूड़ेदान में तीन माह का भ्रूण मिला है। सेक्टर-36 पुलिस ने स्वीपर के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक सफाई कर्मचारी ने पुलिस कंट्रोल रूम में भ्रूण मिलने की सूचना दी। सेक्टर-61 पुलिस चौकी व सेक्टर-36 थाने से पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने भ्रूण पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 पहुंचा दिया। पुलिस का कहना है कि भ्रूण के लिंग व उम्र के बारे में सही जानकारी नहीं है। डॉक्टर ही जांच के बाद बता पाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस आसपास के अस्पतालों से पूछताछ कर रही है। मौका ए वारदात के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था, जिससे कि भ्रूण फेंकने वाले का पता लगाया जा सके।