{"_id":"42beef50c02bc3605b9546e4efd34745","slug":"electricty-complaints-electricty-nigam-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली शिकायत का 24 घंटे में होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली शिकायत का 24 घंटे में होगा समाधान
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jan 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलों से संबंधित बिजली उपभोक्ताओं की सभी शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।
बिजली निगमों के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी कार्यदिवसों पर हर दिन सुबह नौ बजे से 12 बजे तक ऑफिस में मौजूद रहेंगे।
मुख्य अभियंताओं को भी प्रत्येक सोमवार को बिलों से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि निगमों की वेबसाइटों के साथ संबंधित अधीक्षक अभियंताओं के कार्यालयों में उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के सदस्यों के दौरे की जानकारी पहले ही उपलब्ध होगी।
सदस्य नई शिकायतें दर्ज करेंगे और लंबित शिकायतों पर प्रक्रिया अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के बिजली उपभोक्ता प्रतिदिन 24 घंटे टोल फ्री नंबर 18001801615 पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।
इसके अलावा उपभोक्ता 15533 नंबर पर भी बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।