फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity workers and engineers from across the country mobilized against the privatization of Chandigarh Power Department.

Chandigarh News: चंडीगढ़ पावर विभाग के निजीकरण के खिलाफ देशभर के बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर हुए लामबंद

Fri, 22 Nov 2024 06:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers and engineers from across the country mobilized against the privatization of Chandigarh Power Department.
निजी कंपनी जिस दिन टेक ओवर करेगी, उसी दिन कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे : सुभाष लांबा
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुनाफे में चल रहे चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी और उपभोक्ता लामबंद हो गए हैं। देश भर के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने भी चंडीगढ़ के कर्मचारियों के आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए छह दिसंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
शुक्रवार को कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं के तीखे विरोध के बावजूद चंडीगढ़ पावर डिपार्टमेंट को निजी हाथों में सौंपने के खिलाफ शुक्रवार को सेक्टर-17 में इंजीनियर पदमजीत सिंह की अध्यक्षता में आक्रोश जन सभा का आयोजन किया गया। जनसभा में सर्व सम्मति से पारित प्रस्ताव में प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी गई कि कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं के विरोध के बावजूद निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए किसी जल्दबाजी में लेटर आफ इन्टेंट (एलओआई) कर पावर डिपार्टमेंट को निजी हाथों में सौंपने का प्रयास किया तो बिजली व अन्य विभागों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर उपभोक्ताओं को साथ लेकर सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज एंड इंजीनियर के वरिष्ठ नेता शेलेन्द्र दुबे, सुभाष लांबा व मोहन शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ बिजली विभाग में 1780 पद स्वीकृत हैं। इसके विपरीत 540 रेगुलर कर्मचारी काम कर रहे हैं और 1240 पद खाली पड़े हुए हैं। लांबा ने चेताया कि निजी कंपनी जिस दिन टेक ओवर करेगी, उसी दिन से कर्मचारी कार्य बहिष्कार करके सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed