{"_id":"77e9316e76579cde97dd7d56979ac8df","slug":"electricity-staff-hostages-in-mohali-by-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर उतारने गए बिजली कर्मी को दुकानदार ने बनाया बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर उतारने गए बिजली कर्मी को दुकानदार ने बनाया बंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Mar 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली फेज-4 स्थित बूथ मार्केट में वीरवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बिल नहीं भरने पर मीटर उतारने आए बिजली विभाग के मुलाजिमों को एक दुकानदार ने बंदी बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह दुकान में ताला लगाकर चला गया। कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़ा और मुलाजिमों को बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक थाना फेज-1 की पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता बिजली विभाग के मुलाजिम मंजीत सिंह ने बताया कि वह दुकान में बिजली का मीटर उतारने गया था। उसने लंबे समय से बिजली का बिल नहीं भरा था। उस पर 71293 रुपये का बिल बकाया है। इसके अलावा वह मेन सप्लाई की तार में कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहा था।
विज्ञापन
मीटर दुकान के अंदर लगा था। वह और उनका एक साथी जैसे ही मीटर उतारने के लिए अंदर घुसे तो इतने में दुकानदार ने दुकान का शटर गिरा दिया और ताला लगाकर भाग गया। उन्होंने कई बार शटर खटखटाया, लेकिन किसी ने खोला नहीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल पर फोन किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शटर का ताला तोड़ा और मुलाजिमों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को फेज-1 स्थित थाने ले गई। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।