{"_id":"6a4de8268ae5d73eb23dd83b8da819eb","slug":"electricity-rates-increase-or-not-decision-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी में बिजली रेट बढ़ेंगे या नहीं, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी में बिजली रेट बढ़ेंगे या नहीं, फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
यूटी में इस साल बिजली के रेट बढ़ेंगे या नहीं यह मंगलवार को तय हो जाएगा। यूटी प्रशासन के बिजली विभाग ने ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) के उस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है, जिसके तहत जेईआरसी ने बिजली विभाग द्वारा बिजली के रेट में बढ़ोतरी संबंधी प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था। इस पुनर्विचार याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि बिजली विभाग ने 21 फीसदी तक रेट बढ़ाने के लिए जेईआरसी को याचिका दी थी। जेईआरसी के चेयरमैन एसके चतुर्वेदी ने 11 अप्रैल, 2014 को 214 पृष्ठों के आदेश में स्पष्ट किया कि बिजली विभाग के पास सरप्लस 74.89 करोड़ की राशि बची है। ऐसे में बिजली के रेट में बढ़ोतरी की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
बिजली के रेट इसलिए भी नहीं बढ़ाए गए प्रशासन ने जेईआरसी के निर्देश पर अपने अकाउंट्स का कामर्शियल ऑडिट नहीं कराया। पिछले वित्त वर्ष में भी प्रशासन ने ऑडिट नहीं कराया था, लेकिन प्रशासन का बिजली विभाग जेईआरसी के इस फैसले से संतुष्ट नहीं था और विभाग ने पुनर्विचार याचिका दायर की।
विज्ञापन
प्रशासन ने चंडीगढ़ में एक अप्रैल से बिजली के रेट 21 फीसदी तक बढ़ाने को लेकर जेईआरसी के पास 20 जनवरी को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। प्रशासन ने अपनी याचिका में पहले की तरह तीन स्लैब ही रखे थे। घरेलू उपभोक्ताओं से 150 यूनिट तक 2.30 रुपये प्रति यूनिट की जगह 2.78 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव था।