फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   electricity rate_electricty deptt_consultants_chandigarh

अब कंसलटेंट तय करेंगे बिजली के रेट

Tue, 24 Dec 2013 02:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
electricity rate_electricty deptt_consultants_chandigarh
यूटी प्रशासन के बिजली विभाग ने अगले साल के एग्रीगेट रेवेन्यू रिक्वायरमेंट (एआरआर) को तैयार करने के लिए एक प्राइवेट कंपनी को कंसलटेंट नियुक्ति किया है।
विज्ञापन


कंसलटेंट को ही यह तय करना है कि अगले साल बिजली के रेट में बढ़ोतरी होगी या नहीं? प्रशासन को अगले माह ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) के पास इस संबंध में याचिका दायर करनी है।
विज्ञापन


हालांकि वर्ष 2014-15 के लिए एआरआर भेजने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी।  प्रशासन ने जेईआरसी से कुछ समय की मोहलत मांगी है।

मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए कंसलटेंट ने बिजली के रेट में बढ़ोतरी करने की सिफारिश की थी और इसी के आधार पर प्रशासन के बिजली विभाग ने जेईआरसी के पास याचिका दायर की थी। जेईआरसी ने इस याचिका को स्वीकार नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में मल्टी ईयर टैरिफ लागू करने का प्रस्ताव एक साल के लिए टल गया है। अब यह प्रस्ताव 2015 से तीन से पांच सालों के लिए लागू होगा।

जेईआरसी ने शहर में मल्टी ईयर टैरिफ प्लान को लागू करने से पहले शहर के लोगों की राय ली है। जेईआरसी ने पहले इसे 2014 से लागू करने को कहा था और प्रशासन के बिजली विभाग से तीन से पांच सालों के लिए एआरआर भेजने को कहा था।


मल्टी ईयर टैरिफ प्लान तीन से पांच सालों के लिए लागू हो जाने के बाद शहर में बिजली के रेट में हर साल बढ़ोतरी नहीं होगी। अभी प्रशासन हर साल जेईआरसी को एआरआर भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed