{"_id":"66a2fd86dcb8d0111b0542a9","slug":"electricity-prices-increased-in-chandigarh-from-august-1-fixed-charges-doubled-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा झटका: चंडीगढ़ में एक अगस्त से बढ़े बिजली के दाम, फिक्स्ड चार्जेज दोगुना, घरेलू बिजली 16 फीसदी तक महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा झटका: चंडीगढ़ में एक अगस्त से बढ़े बिजली के दाम, फिक्स्ड चार्जेज दोगुना, घरेलू बिजली 16 फीसदी तक महंगी
Fri, 26 Jul 2024 07:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:46 AM IST
सार
हर साल अप्रैल से पहले इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से साल भर बिजली की सप्लाई में होने वाले खर्च के आकलन के बाद दाम बढ़ाने या नहीं बढ़ने को लेकर विभाग पिटीशन तैयार करता है। उसके बाद जेईआरसी चंडीगढ़ में लोगों से राय लेता है और फिर अंत में अपना फैसला सुनाता है।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानी के बाद चंडीगढ़ वासियों को अब बिजली के दाम बढ़ने पर झटका लगने जा रहा है। एक अगस्त से बिजली के दाम बढ़ने जा रहे हैं। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की पिटीशन पर सुनवाई के बाद ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने दो स्लैब में बिजली के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अधिकतम 16 फीसदी तक बिजली महंगी हो जाएगी। घरेलू बिजली के बिलों पर लगने वाला फिक्स्ड चार्ज सीधे दोगुने हो जाएंगे।
शहर में बिजली की सप्लाई प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा की जाती है लेकिन बिजली के दाम घटेंगे या बढ़ेंगे यह जेईआरसी तय करता है।
इस बार इंजीनियरिंग विभाग ने 23.35 फीसदी घरेलू बिजली के दाम बढ़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन जनसुनवाई के दौरान लोगों ने दाम बढ़ोतरी का भारी विरोध किया था। भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए थे। काफी बहस बाजी हुई थी। पुलिस तक बुलानी पड़ी थी। जेईआरसी ने बीच में ही सुनवाई रोक दी थी। माना जा रहा था कि बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे लेकिन जेईआरसी ने लोगों को झटका देते हुए 23.35 फीसदी न बढ़ाकर 16 फीसदी बिजली के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
0-150 2.75 2.75
151-400 4.25 4.80
400 से अधिक 4.65 5.40
फिक्स्ड चार्जेस 15 30
0-150 4.50 4.50
151-400 4.70 4.70
400 से ऊपर 5.00 5.90
विज्ञापन
शहर में बिजली की सप्लाई प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा की जाती है लेकिन बिजली के दाम घटेंगे या बढ़ेंगे यह जेईआरसी तय करता है।
इस बार इंजीनियरिंग विभाग ने 23.35 फीसदी घरेलू बिजली के दाम बढ़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन जनसुनवाई के दौरान लोगों ने दाम बढ़ोतरी का भारी विरोध किया था। भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए थे। काफी बहस बाजी हुई थी। पुलिस तक बुलानी पड़ी थी। जेईआरसी ने बीच में ही सुनवाई रोक दी थी। माना जा रहा था कि बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे लेकिन जेईआरसी ने लोगों को झटका देते हुए 23.35 फीसदी न बढ़ाकर 16 फीसदी बिजली के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
शुरुआती स्लैब में बढोतरी नहीं, बाकी दो में बढ़ाए
शुरुआती स्लैब 0-150 यूनिट के बीच कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लोगों को पहले भी 2.75 रुपये प्रति यूनिट खर्च करने पड़ते थे, अभी भी इतने ही लगेंगे। 151 से 400 यूनिट तक पहले 4.25 रुपये देना पड़ता था अब 4.80 रुपये खर्च करने होंगे। 400 यूनिट से ज्यादा के लिए पहले प्रति यूनिट 4.65 रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब 5.40 रूपये खर्च करने होंगे। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फिक्स चार्ज में हुई है, जिसे 15 रुपये से सीधे 30 रुपये कर दिया गया है। शहर में सबसे ज्यादा बिजली की खपत वाले घर 151 से 400 यूनिट के बीच के होते हैं। इसलिए आने वाले दिनों में चंडीगढ़ के अधिकतम घरों का बिजली का बिल बढ़ेगा।
विज्ञापन
कमर्शियल कैटेगरी के पहले दो स्लैब में बढ़ोतरी नहीं
कमर्शियल कैटेगरी के पहले दो स्लैब में दामों में बदलाव नहीं हुआ है। 0-150 यूनिट के अभी भी 4.50 रुपये प्रति यूनिट, 151-400 के लिए 4.70 प्रति यूनिट खर्च करने होंगे। 400 यूनिट से ऊपर के लिए पहले 5.00 रुपये प्रति यूनिट की जगह 5.90 रुपये खर्च करने होंगे।यह है टैरिफ डोमेस्टिक
यूनिट स्लैब पहले अब0-150 2.75 2.75
151-400 4.25 4.80
400 से अधिक 4.65 5.40
फिक्स्ड चार्जेस 15 30
कामर्शियल टैरिफ
यूनिट स्लैब पहले अब0-150 4.50 4.50
151-400 4.70 4.70
400 से ऊपर 5.00 5.90