फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity Minister Captain Ajay Yadav Resignation Issue

इस्तीफे पर अड़े कैप्टन, हुड्डा ने बदला विभाग

Fri, 01 Aug 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Aug 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity Minister Captain Ajay Yadav Resignation Issue

हरियाणा में कैप्टन अजय यादव के इस्तीफे को लेकर चल रहा सियासी ड्रामा अभी थमा नहीं है। हरियाणा प्रभारी शकील अहमद ने इस सियासी हलचल पर से पर्दा गिराने के लिए वीरवार की डेडलाइन दी थी, लेकिन कैप्टन अजय यादव ने इसे शनिवार तक बढ़ा दिया है। वे कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद ही अपने इस्तीफे पर निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


इस बीच देर शाम को सरकार ने उन्हें सिंचाई विभाग का मंत्री पद सौंप कर नाराजगी दूर करने की पहल भी की है। विभाग बदले जाने पर कैप्टन ने कहा कि वे सिंचाई विभाग चाहते थे।
विज्ञापन


कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी शकील अहमद के दावे को खारिज करते हुए कैप्टन अजय यादव ने दो टूक कहा कि वे इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। शकील अहमद से मुलाकात के बाद चंडीगढ़ लौटे यादव ने वीरवार को कहा कि वे अपने रुख पर कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकील बोले, कैप्टन का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा

Electricity Minister Captain Ajay Yadav Resignation Issue

शकील अहमद ने बुधवार रात दावा किया था कि कैप्टन यादव मान गए है और वे अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व किसी को नाराज नहीं करना चाहता।

राज्य में पहले से ही नाराज कांग्रेसियों की लिस्ट लंबी है। ऐसे में कांग्रेस अब और किसी को नाराज नहीं करना चाहती। कैप्टन यादव की हरियाणा प्रभारी शकील अहमद से हुई बातचीत में कई अन्य मुद्दों पर भी लंबी बातचीत हुई।

शकील ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भविष्य में जो भी फैसले होंगे उनमें कैप्टन का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा। इसके अलावा केंद्र की नजर भी इस बात पर रहेगी कि उनकी या उनके क्षेत्र के लोगों की अनदेखी न की जाए।

हरियाणा प्रभारी शकील अहमद ने बताया कि उनकी कैप्टन यादव से तफसील से बात हुई है। मैने उन्हें मुख्यमंत्री से बात करने के लिए कहा है। सभी विवाद शांत हो जाएंगे।

भाजपा में शामिल होने की बात टाल गए कैप्टन

Electricity Minister Captain Ajay Yadav Resignation Issue

अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस्तीफा वापस नहीं लिया है, इसीलिए हुड्डा सरकार में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। बैठक में पार्टी वर्कर जो भी फैसला लेंगे, उसके बाद ही तय होगा कि आगे क्या करना है। भाजपा में शामिल होने को लेकर पूछे सवाल को कैप्टन यादव टाल गए।

हाईकमान ने दिया इस्तीफा वापस लेने का निर्देश : यादव
कैप्टन अजय यादव ने बताया कि उन्हें अभी सूचना मिली है कि उन्हें सिंचाई मंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने जो मंत्रालय दिया है वह ठीक है। हाईकमान ने निर्देश दिए हैं कि मैं अपना इस्तीफा वापस लूं, लेकिन शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में उनसे पूछ कर मैं इस पर अंतिम निर्णय लूंगा।

शकील से मिलकर बताया, क्षेत्र की उपेक्षा का दर्द

Electricity Minister Captain Ajay Yadav Resignation Issue

कैप्टन अजय यादव ने बताया कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर प्रदेश प्रभारी शकील अहमद ने बुधवार को उन्हें दिल्ली बुलाया था। उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए बताया कि सरकार में लंबे समय से न सिर्फ स्वयं बल्कि क्षेत्र की भी उपेक्षा हो रही है।

इस कारण वर्करों और आम जनता में खासा रोष है। यह उनकी मजबूरी ही है कि सरकार में मंत्री होने के बावजूद बीते पांच सालों से अपने क्षेत्र के लिए ऐसा कोई भी काम नहीं करा सके, जिससे मतदाताओं की नाराजगी दूर हो सके।

कैप्टन का दावा है कि शकील अहमद ने उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी अध्यक्ष तक उनकी बात पहुंचा दी जाएगी। उनसे यह भी कहा कि हरियाणा के चुनाव नजदीक है इसलिए आपसी भेदभाव मिटाकर यह समय एकजुट रहने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed