फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity department will not have to cut, the app will deal with all the work

बिजली विभाग के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, एप निपटाएगा सारे काम

Mon, 31 Oct 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity department will not have to cut, the app will deal with all the work
चंडीगढ़। शहर के लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि बिजली विभाग के हेल्पलाइन व शिकायत नंबर जरूरत के समय नहीं मिलते इसलिए यूटी प्रशासन शिकायत प्रणाली को अपग्रेड करने पर काम कर रहा है। साथ ही इंजीनियरिंग विभाग, एनआईसी के साथ मिलकर एक मोबाइल एप तैयार कर रहा है, जिस पर लोग बिजली विभाग की सेवाओं का घर बैठे लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल एप के लांच होने के बाद शहरवासियों को बिजली विभाग की लगभग सभी सुविधाएं घर बैठे ही मिल जाएंगी। लोग नए कनेक्शन के लिए आवेदन भी मोबाइल एप के माध्यम से कर सकेंगे। इसके अलावा एनओसी, बिजली कनेक्शन सरेंडर करने पर नो ड्यूज सर्टिफिकेट, नाम बदलवाना, मीटर लोड कम या ज्यादा कराना व अन्य कई सेवाएं मोबाइल एप पर ही मिलेंगी। एप के शुरू होने के बाद शहर के करीब ढाई लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एप का मकसद लोगों के तक सेवाओं को पहुंचाना है ताकि उन्हें सरकारी विभागों के दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। इसके अलावा लोग मोबाइल एप पर ही बिजली से संबंधित शिकायत भी कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि मोबाइल एप को नवंबर माह में लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत प्रणाली को भी अपग्रेड कर रहा विभाग
इंजीनियरिंग विभाग शिकायत प्रणाली को भी अपग्रेड कर रहा है। इसके तहत एक सेंटर भी बनाया जा रहा है, जहां पर लोग हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर बिजली से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे। सेंटर में कई कर्मचारी बैठेंगे जो लोगों की शिकायतों को सुनेंगे और उन्हें नोट करेंगे। दरअसल, हर बार लोगों की शिकायत रहती है कि बिजली जाने के बाद बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी फोन नहीं उठाता है। अगर कोई फोन उठा भी ले तो भी लोगों को बताया नहीं जाता है कि बिजली कितनी देर में आएगी। इसको लेकर शहर के पार्षदों ने प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed