{"_id":"5da9f1c68ebc3e01506f0071","slug":"electricity-department-cut-the-power-of-police-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो बिजली विभाग ने भी कर दी बत्ती गुल, चडीगढ़ तक पहुंची बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो बिजली विभाग ने भी कर दी बत्ती गुल, चडीगढ़ तक पहुंची बात
Sat, 19 Oct 2019 12:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवांशहर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिजली विभाग के दो अधिकारियों की गाड़ियों का चालान काटने से गुस्साए बिजली विभाग ने एसएसपी दफ्तर, थाना सिटी व एसएसपी रिहायश का कनेक्शन काट दिया। बिजली विभाग की देर शाम की गई कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और बात चंडीगढ़ तक पहुंच गई।
विज्ञापन
इसके बाद उच्च अधिकारियों के दखल के बाद कनेक्शन तो जोड़ दिया लेकिन पुलिस व पावरकाम दफ्तरों में चर्चा का बाजार गर्म रहा। दो दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने पावरकॉम विभाग से जुड़ी 2 गाड़ियों के चालान काटे। अपने विभाग की गाड़ियों के चालान होने से गुस्साए पावरकॉम के अधिकारियों ने जूनियर कर्मचारियों को आदेश दिए कि जिन पुलिस दफ्तरों के बिजली बिल बकाया हैं, उनके कनेक्शन काटने शुरू कर दिए जाएं।
विज्ञापन
बता दें कि हर साल सितंबर-अक्तूबर महीने में बिजली विभाग की ओर से सरकारी महकमों में बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया जाता है। कनेक्शन काटने को अब पावरकॉम के अधिकारी रुटीन कार्रवाई कह रहे हैं। पुलिस विभाग का पूरे सर्कल (नवांशहर, गढ़शंकर, गोरायां) में करीब 46 लाख बकाया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंचार्ज रत्न सिंह ने कहा कि बिजली विभाग में आउटसोर्स पर चलने वाली एक गाड़ी का चालान इसलिए काटा गया, क्योंकि गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। नंबर प्लेट न होने पर किसी तरह का हादसा होने से परेशानी पैदा हो जाती है। एसपी हेडक्वार्टर बलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस दफ्तर के जो बिजली बिल बकाया हैं, उन्हें पास करने के लिए भेज दिया गया है।