{"_id":"62d1ab32cac42a5e4c22b66c","slug":"electricity-department-caught-electricity-theft-at-3005-places-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान: हरियाणा में 20 हजार स्थानों पर छापा, 3005 जगहों पर पकड़ी गई चोरी, 9.82 करोड़ रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान: हरियाणा में 20 हजार स्थानों पर छापा, 3005 जगहों पर पकड़ी गई चोरी, 9.82 करोड़ रुपये का जुर्माना
Sat, 16 Jul 2022 12:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:28 AM IST
सार
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 243 टीमों ने 5860 स्थानों पर छापेमारी की और 1286 जगहों पर चोरी पकड़ी। 2.9 मेगावाट की चोरी के बदले 4.94 करोड़ रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में बिजली विभाग ने बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई की है। पूरे प्रदेश में दिनभर चले अभियान के तहत 20 हजार स्थानों पर चेकिंग की गई। इनमें से 3005 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। कुल 6.5 मेगावाट की बिजली चोरी के मुकाबले 9.82 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका गया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में सबसे अधिक एक-एक करोड़ रुपये से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार अलसुबह शुरू हुआ चेकिंग अभियान देर रात तक जारी रहा। कुल 495 टीमों ने एक साथ चेकिंग शुरू, सुरक्षा की दृष्टि से टीमों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। उत्तर हरियाणा और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। देर रात तक टीमों ने कुल 19789 स्थानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
खासकर फैक्ट्री, दुकानें और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ता भी टीमों के निशाने पर रहे। उत्तर हरियाणा बिजली निगम की कुल 252 टीमों ने 13929 स्थानों पर चेकिंग की गई और 1719 स्थानों पर चोरी पकड़ी। यहां 3.6 मेगावाट बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन
चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 4.87 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 243 टीमों ने 5860 स्थानों पर छापेमारी की और 1286 जगहों पर चोरी पकड़ी। 2.9 मेगावाट की चोरी के बदले 4.94 करोड़ रुपये का जुर्माना किया है।
यूएचबीवीएन
डीएचबीवीएन
| सर्कल | टीम | जांच | चोरी | जुर्माना (लाख में) |
| पंचकूला | 16 | 1090 | 48 | 13.47 |
| अंबाला | 24 | 1791 | 126 | 35.36 |
| यमुनानगर | 28 | 1453 | 156 | 40.27 |
| कुरुक्षेत्र | 22 | 843 | 112 | 31.79 |
| कैथल | 24 | 1264 | 193 | 42.4 |
| करनाल | 38 | 1188 | 167 | 49.44 |
| पानीपत | 22 | 1718 | 225 | 98.74 |
| सोनीपत | 33 | 1610 | 223 | 66.34 |
| रोहतक | 23 | 1623 | 239 | 53.68 |
| झज्जर | 22 | 1349 | 230 | 56.43 |
डीएचबीवीएन
| जिला | टीम | जांच | चोरी | जुर्माना (लाख में) |
| गुरुग्राम-1 | 19 | 267 | 135 | 109.46 |
| गुरुग्राम-2 | 16 | 611 | 91 | 64.16 |
| फरीदाबाद | 21 | 310 | 135 | 103.28 |
| पलवल | 21 | 330 | 149 | 42.5 |
| रेवाड़ी | 18 | 403 | 69 | 30.07 |
| नारनौल | 26 | 1491 | 161 | 49.8 |
| हिसार | 26 | 540 | 104 | 22.1 |
| फतेहाबाद | 13 | 552 | 64 | 11.78 |
| सिरसा | 39 | 263 | 68 | 14.37 |
| भिवानी | 26 | 578 | 201 | 29.41 |
| जींद | 18 | 515 | 109 | 17.26 |