{"_id":"3b8d722801a70dbcd67eba851364b14e","slug":"electricity-consumers-electricity-nigam-haryana-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं को राहत देगी ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं को राहत देगी ये खबर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jan 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नए साल पर प्रदेश के 40 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को तोहफा देते हुए हर महीने बिजली के बिल में 100 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही प्रापर्टी टैक्स जमा कराने के लिए एक महीने की छूट भी दी गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा गोहाना रैली में की गई घोषणाओं के अनुसार, एक जनवरी से राज्य में बुढ़ापा, विधवा, विकलांग पेंशन भी 1000 रुपये महीना दी जाएगी और कई अन्य घोषणाओं पर भी नए साल के पहले दिन से अमल लागू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं की एक महीने में 800 यूनिट तक बिजली खर्च होती है, उन्हें हर महीने 100 रुपये छूट दी जाएगी। चूंकि बिल दो महीने का एक साथ आता है इसलिए एक बिल पर 200 रुपये की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पर बोझ पडे़गा, जिसे प्रदेश सरकार अपने बजट से पूरा करेगी।
इस साल नहीं बढ़ेगी बिजली दरें
मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में बिजली की दरें नहीं बढ़ेंगी। निगमों ने आयोग के पास वार्षिक राजस्व जरूरत में भी यही मांग की है।
पिल्लर बाक्स प्रणाली के विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वैच्छिक है। जो गांव या क्षेत्र चाहेंगे, वहीं पिल्लर बाक्स लगेगा। अगर पिल्लर बाक्स लगेगा तो उपभोक्ताओं को 30 फीसदी की बिजली बिलों पर छूट मिलेगी।