{"_id":"da1d179418133506210237cce38d96f8","slug":"electricity-bill-submission-now-online-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर कीजिए बिजली बिल का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर कीजिए बिजली बिल का भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jan 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बिजली बिलों की अदायगी की ऑनलाइन सुविधा पूरे प्रदेश में शुरू हो गई है। पहले यह सुविधा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हिसार क्षेत्र में फरीदाबाद, गुड़गांव, हिसार शहर में और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र में उपलब्ध थी।
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक ऑपरेशन वीके चौधरी ने बताया कि हरियाणा में अब सभी बिजली उपभोक्ता अपने बिलों का ऑनलाइन विस्तृत ब्योरा देख सकते हैं।
विज्ञापन
बिलों की अदायगी भी ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा कैश कलेक्शन सेंटरो पर अदायगी की प्रणाली को टोकन प्रणाली के साथ सुविधाजनक बनाया जा रहा है। बहुत से स्थानों पर छत के नीचे बैठने की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को बिलों की ऑनलाइन अदायगी की सुविधा के अलावा हाल ही में नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन और एसएमएस के माध्यम से शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उपभोक्ता इन सुविधाओं का संबंधित निगम की वेबसाइट पर जाकर उपयोग कर सकते हैं।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट पर उपभोक्ता होम पेज पर लिंक कस्टमर सर्विस पर, जबकि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट के होम पेज पर जाकर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।