फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elections Haryana: Bail of 700 candidates including former Deputy Chief Minister Dushyant confiscated

Elections Haryana: पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित 700 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, सबसे ज्यादा 'आप' के

Thu, 10 Oct 2024 07:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 07:23 AM IST
सार

इसमें आप के 85, जजपा-एएसपी के 82, इनेलो-बसपा के 72 और 443 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित अन्य पार्टियों के उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन
Elections Haryana: Bail of 700 candidates including former Deputy Chief Minister Dushyant confiscated
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : X @Dchautala

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री व जजपा नेता दुष्यंत चौटाला सहित 700 से अधिक प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इसमें आप के 85, जजपा-एएसपी के 82, इनेलो-बसपा के 72 और 443 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित अन्य पार्टियों के उम्मीदवार शामिल हैं। जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में कुल 1,159 उम्मीदवारों में 900 से अधिक प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। इस बार चुनावी रण में कुल 1,031 उम्मीदवार थे, जिनमें 101 महिला और 930 पुरुष उम्मीदवार थे। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार थे। इनमें 421 पुरुष और 41 महिला प्रत्याशी शामिल थे।

विज्ञापन


90 सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली आम आदमी पार्टी में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले जगाधरी सीट से आदर्शपाल हैं, उन्हें 48,813 वोट मिले। जबकि पिछले चुनाव में 46 सीटों पर लड़ी आप के ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत नहीं बची थी। वहीं, 84 सीट पर गठबंधन में एएसपी के साथ उतरी जजपा में सबसे ज्यादा 35,261 वोट डबवाली सीट से पार्टी महासचिव दिग्विजय चौटाला को मिले। जबकि बसपा के साथ 85 सीटों पर उतरे इनेलो में सबसे ज्यादा 62,865 वोट ऐलनाबाद सीट से पार्टी के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में 52,626 मतदाताओं को कोई नेता नहीं पसंद
राज्य में 52,626 मतदाताओं को कोई पार्टी या नेता पसंद नहीं है। 90 विधानसभा सीटों पर 52,626 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इसमें सबसे ज्यादा बादशाहपुर सीट पर 1,803 और सिरसा सीट पर कुल 115 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। 9 सीटों पर 1 से 2 हजार के बीच, 31 सीटों पर 1 हजार से 500 के बीच और अन्य सीटों पर 500 से नीचे लोगों ने नोटा को चुना। राज्य के कुल 2,03,54,350 मतदाताओं में 13,89,776 मतदाताओं ने मतदान किया था। यह कुल मतदान का .38 प्रतिशत है। 2019 के विधानसभा चुनाव में कुल 53,613 और 2014 के विधानसभा चुनाव में 65,270 हजार लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed