फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election commissioner naseem jaidi launched three mobile apps for punjab assembly election

चुनाव आयोग की 3 नई ऐप्स, खासियतें ऐसी कि पल में हर जानकारी

Mon, 24 Oct 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Oct 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
election commissioner naseem jaidi launched three mobile apps for punjab assembly election
केंद्रीय चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी
विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग ऐसी 3 ऐप्स लेकर आया है, जो पल में हर जानकारी आप तक पहुंचा देंगे। आयोग ने पंजाब दौरे के दूसरे दिन तीन आईटी एप्लिकेशंस समाधान, सुविधा और सुगम लॉन्च किए।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी, निर्वाचन आयुक्त एके ज्योति और ओपी रावत ने राज्य के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी के साथ मीटिंग के दौरान ये एप्लिकेशन्स लॉन्च किए। डॉ. जैदी ने कहा कि नागरिक और मतदाता चुनाव प्रक्रिया के सबसे अहम हिस्से हैं।
विज्ञापन


समावेशी चुनाव के लिए मतदान में उनकी प्रभावी भागीदारी आवश्यक है। एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराने में नागरिकों व मतदाताओं के सुझाव, सूचना व शिकायतों के रूप में अदा की गई भूमिका खासी महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों को देखते हुए आईसीटी समाधान के रूप में समाधान, सुविधा और सुगम के रूप में सरल प्रक्रिया और उच्च गुणवत्ता की सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

नई ऐप्स की ट्रेनिंग दी जाएगी

election commissioner naseem jaidi launched three mobile apps for punjab assembly election
केंद्रीय चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी
डॉ. जैदी ने बताया कि आयोग ने निर्देश दिया है कि अधिकारियों और सियासी दलों को इन आईटी प्रणालियों के प्रभावी उपयोग की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाए।

उन्होंने बताया कि समाधान एक शिकायत निगरानी प्रणाली है। बेहतर संचालन के लिए इसे दो चरणों में बनाया गया है। पहले चरण में अगर किसी को प्रक्रिया से शिकायत है या कोई सुझाव देना चाहता है तो दर्ज करवा सकता है।

यह एप्लिकेशन यह भी बताता है कि किस स्तर का अधिकारी इससे तुरंत निपटने के लिए अधिकृत है। अधिकारी को इस प्रस्तुति की प्राप्ति की सांकेतिक चेतावनी मिल जाएगी। दूसरे चरण में शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के लिए सीनियर अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाती है।

ऐसे काम करेंगे तीनों ऐप्स

election commissioner naseem jaidi launched three mobile apps for punjab assembly election
केंद्रीय चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी
डॉ. जैदी ने बताया कि सुविधा एक सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली है। इससे चुनाव अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार की अनुमति लेने के लिए आवेदन और अनुमति देने में ज्यादा पारदर्शिता लाई जाएगी।

हेलिकॉप्टर के लिए अनुमति 48 घंटे में और बाकी सभी अनुमतियां 24 घंटे में दे दी जाएंगी। सभी विभागों से सभी प्रकार के एनओसी ऑनलाइन प्रणाली से लिए जा सकेंगे। जबकि, सुगम एक एकीकृत वाहन प्रबंधन प्रणाली है, जो ऑनलाइन लॉग बुक, पोओएल को भुगतान और वाहन मालिक को वाहन शुल्क के भुगतान आदि की सुविधा प्रदान करता है।

इसमें भुगतान के संबंध में शिकायत दर्ज कराने का विकल्प भी है। यह अधिकारियों को चुनाव के दौरान वाहन के इस्तेमाल पर नजर रखने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed