फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission Ready to Give Clean Chit to Minister Manish Grover

मंत्री मनीष ग्रोवर का अपनी जुबान पर काबू नहीं और तैयारी हो रही क्लीनचिट देने की, जानिए मामला

Mon, 10 Dec 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 10 Dec 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Election Commission Ready to Give Clean Chit to Minister Manish Grover
मनीष ग्रोवर - फोटो : amar ujala
हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का अपनी जुबान पर काबू नहीं है। इसके बावजूद चुनाव आयोग मंत्री महोदय को क्लीनचिट देने की तैयारी कर रही है। क्योंकि मंत्री के पक्ष में पुलिस ने 20 से ज्यादा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें कहा गया है कि मंत्री के कहने का भाव पुलिस सुरक्षा व आर्थिक मदद से था। वहीं, निर्वाचन आयुक्त की तय टाइम लाइन से 24 घंटे बाद सोमवार सुबह डीसी रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, मंत्री के बोल का वीडियो वायरल होने से भाजपा का संगठन नाराज है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की हिदायत पर रविवार को दिल्ली से स्पेशल टीम पहुंची। अब यह टीम निगम चुनाव का प्रबंधन देखेगी। निर्वाचन आयुक्त ने डीसी एवं जिला चुनाव अधिकारी यश गर्ग से रविवार सुबह 11 बजे तक मामले की रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन रिपोर्ट फाइनल न होने के कारण डीसी आयोग को भेज नहीं सके।
विज्ञापन


डीसी ने निर्वाचन आयुक्त को ईमेल करके सोमवार सुबह 11 बजे तक का समय मांगा है। उधर, पुलिस मामले की जांच करने गांव पहुंची और 20 से ज्यादा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ज्यादातर ग्रामीणों ने लिखा कि मंत्री के सामने बात आई कि कुछ लोग हथियार लेकर चुनाव प्रचार करते हैं। चुनाव व मतदान के दिन सुरक्षा चाहिए। इसी भाव के जवाब में मंत्री ने बयान दिया था। गांव के पूर्व सरपंच एवं वार्ड 21 से चुनाव लड़ रहे प्रवीण कौशिक का कहना है कि मंत्री के बयान को गलत मतलब न समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा था- बंदूक, पैसा या गनमैन जो चाहिए, सब दूंगा

Election Commission Ready to Give Clean Chit to Minister Manish Grover
मनीष ग्रोवर - फोटो : self
बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर वार्ड नंबर 10 की महिला प्रत्याशी मोनू के कार्यालय का उद्घाटन करने पहरावर गांव गए थे। इसके बाद एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें मंत्री कह रहे हैं कि बंदूक, पैसा या गनमैन जो चाहिए, 16 दिसंबर की शाम तक सब दूंगा।

वीडियो वायरल होने के बाद हुड्डा समर्थक मेयर प्रत्याशी सीताराम सचदेवा ने लिखित में निर्वाचन आयोग और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। आयोग से मांग की थी कि मंत्री को चुनाव प्रचार से रोका जाए। साथ ही उनके निगम चुनाव तक रोहतक में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। एसपी से मांग की थी कि हिंसा के लिए उकसाने व चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया जाए।

पुलिस ने गांव जाकर 20 से ज्यादा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही दर्जनों के हस्ताक्षर करवाए हैं। ज्यादातर ने मंत्री के बयान को लेकर सकारात्मक भाव दर्शाए हैं। पूरी रिपोर्ट आला अधिकारियों के पास भेज दी गई।
- प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर थाना शिवाजी कॉलोनी

कम समय होने के कारण रविवार सुबह 11 बजे तक रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी। आयोग को ईमेल करके सोमवार सुबह तक का समय मांगा गया है। कल रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
- यश गर्ग, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed