फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election campaigning Over, All candidates Show strength

आज घर-घर जाएंगे प्रत्याशी, मांगेंगे वोट

Wed, 09 Apr 2014 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Apr 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
Election campaigning Over, All candidates Show strength

समय पांच बजे। सेक्टर-20 सी के मैदान में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से आयोजित जनसभा में कांग्रेसी नेता भाषण दे रहे थे। ठीक 5.30 बजे कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल की कार पहुंची। बंसल बहुत तेजी से कांग्रेसी नेता हरमोहिंदर सिंह लक्की और रविंदर पाल सिंह के साथ मंच की तरफ बढ़े। मालाएं पहनीं, फोटो खिंचवाईं और फिर के बाद मंच पर चढ़ गए। मंच पर गुलाबी पगड़ी पहनाई गई। फिर भाषण दिया। भाषण देते हुए तीन बार घड़ी को देखा और जैसे ही छह बजे बंसल ने अपना भाषण समाप्त कर दिया और फिर तेजी से मंच से उतरते हुए कार की तरफ बढ़े।

विज्ञापन

दिल खोल कर भाजपा के काफिले का स्वागत

Election campaigning Over, All candidates Show strength

भाजपा का रोड शो खुड्डा लाहौरा गांव से और पहले चरण में सेक्टर-11, 10, 9, 8, 7, 26, मनीमाजरा और इंदिरा कॉलोनी से होकर गुजरा। खुली रोड हो या तंग गली, हर जगह लोगों ने दिल खोल कर रोड शो का स्वागत किया। हर उम्र के लोग किरण के काफिले में मौजूद थे। यंगस्टर्स नारे लगाते नहीं थक रहे थे तो बूढ़े लोग भाजपा के झंडे लेकर घूम रहे थे। किरण और अनुपम ने कई लोगों से हाथ मिलाया, फूल मालाएं लीं और उनसे आग्रह किया कि भाजपा के कमल निशान वाला बटन दबाएं। दूसरे चरण में सेक्टर-61 से शुरुआत करके रोड शो सेक्टर-52, 43, 44, 45, 46, 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, रामदरबार, सेक्टर-29, 30, 20, 21, 22, 23, 24, 15 से होता हुआ सेक्टर-33 में भाजपा के पार्टी ऑफिस में जाकर समाप्त हुआ।
यहां किरण और अनुपम ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि तरह का रिस्पॉन्स पूरे शहर और चंडीगढ़ के गांवों में हमें मिला है। उनके अनुसार पार्टी सबसे आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप के रोड शो में सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या

Election campaigning Over, All candidates Show strength

आम आदमी पार्टी के रोड शो के दौरान सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या थी। इसमें अधिकतर युवा पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट थे। पीयू के पालटिकल साइंस के विद्यार्थी रघुवीर ने बताया कि वे अरविंद केजरीवाल से बहुत प्रभावित हैं।

इसलिए वे चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गुल पनाग के साथ जुड़े हैं और उनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। रोड शो में साथ चल रहे युवा कारोबारी अजय ने बताया कि वे कांग्रेस व भाजपा दोनों को अपना चुके हैं। आम आदमी पार्टी की विचारधारा थोड़ी अलग है। रोड शो में आप की टोपी पहनकर नारे लगा रही सिमरन ने बताया कि उनके कई दोस्तों में दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की मदद की थी। उन्होंने पार्टी के बारे में बताया तो मैं बहुत ज्यादा प्रभावित हुईं। फिर दोस्तों ने गुल के साथ मुलाकात करवाई और प्रचार में जुट गई।

विज्ञापन

बसपा ने रोड शो में दिखाई ताकत

Election campaigning Over, All candidates Show strength

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां ने शहर में रोड शो निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। जन्नत का काफिला 43 सेक्टरों और गांव से गुजरा। रोड शो सुबह आठ बज सेक्टर-35 से शुरू होकर 34, 33, 32, 27, 7, 8, 10 होते हुए खुड्डा अलीशेर, खुड्डा लाहौरा, किशनगढ़, मनीमाजरा, मौली जागड़ा, मौली विलेज, रायपुर कला, विकास नगर, दड़वा, सेक्टर 26 बापू धाम, इंटस्ट्रियल एरिया, कालोनी नंबर चार, हल्लोमाजरा, राम दरबार, सेक्टर 31, 47, 46, 45, 44, 43, 35, 36, 42, 41, 37, 38, 40, 39, 38, 38 वेस्ट, मलोया, डड्डूमाजरा, धनास गांव से होते हुए शाम के पांच बजे धनास कांपलेक्स पर जाकर खत्म हुआ। रैली में खुली जीप में सवार जन्नत जहां का जगह-जगह लोगों ने जमकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed