फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election, business association election, chandigarh election, chandigarh

चंडीगढ़ व्यापार मंडल का चुनावी बिगुल बजा, प्रचार भी शुरू

Sun, 27 Mar 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
election, business association election, chandigarh election, chandigarh
चुनाव में एचपीयू के लेफ्टआउट कर्मियों का मत निर्णायक होगा।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल का चुनावी बिगुल बज गया है। एक अप्रैल को जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई है, प्रचार भी शुरू। इसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। व्यापार मंडल के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने शुक्रवार को चार सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन कर दिया है, जो दोनों गुटों में सहमति बनाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


इस समय अनिल वोहरा और कैलाश जैन ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वर्तमान अध्यक्ष चरणजीव सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि व्यापार मंडल के संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल से अधिक अध्यक्ष नहीं रह सकता है। ऐसे में चरणजीव सिंह ने अपने गुट से अनिल वोहरा को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि कैलाश जैन को साहनी गुट का समर्थन प्राप्त है। दोनों गुटों ने बाजारों में अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ये लोग हैं कमेटी में
चुनाव कमेटी में पूर्व अध्यक्ष दिवाकर सहूजा, सलाहकार बीके सूद, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता और सचिव सेवा सिंह को शामिल किया गया है, जो चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से भी बात करेंगे। अगर सहमति नहीं बनी तो एक अप्रैल को चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। 9 अप्रैल को मतदान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल से ही बना है सीबीसी
पांच साल पहले व्यापार मंडल से ही कुछ व्यापारी अलग हुए थे। इन व्यापारियों ने अपना अलग संगठन बना लिया था, जिसका नाम चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल है। इस समय काउंसिल के अध्यक्ष बलदेव महाजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed