फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly woman murdered in Ludhiana of Punjab

पंजाब : भीख मांगकर बुजुर्ग महिला ने 150 रुपये इकट्ठा किए, व्यक्ति ने हत्या कर लूट लिए

Wed, 28 Oct 2020 06:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब के लुधियाना में एक शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक बुजुर्ग ने भीख मांगकर 150 रुपये इकट्ठे किए। इन्हीं रुपयों को लूटने के लिए एक व्यक्ति ने ईंट से हमलाकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी रुपये से भरी थैली लेकर फरार हो गया। घटनास्थल के पास दुकान चलाने वाले व्यक्ति से सूचना मिलने पर थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एसएचओ सतपाल सिंह के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एलिवेटेड रोड से फील्डगंज को जाने वाली सड़क के पास बने सुलभ शौचालय के बाहर बुजुर्ग महिला का खून से सना शव देखकर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले गांव आलमगीर निवासी सरबजीत सिंह उर्फ सोनू ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य भिखारी महिला ने बताया कि बूढ़ी औरत जगरांव पुल और रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर गुजरा करती थी। उसे मारने वाला भी वहीं भीख मांगा करता था। मंगलवार तड़के आरोपी ने महिला के पास करीब 150 रुपये से भरी थैली देखी थी। आरोपी बुजुर्ग महिला से रुपये की थैली छीनने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने थैली छिपा ली। इस पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला के सिर पर ईंट से कई वार किए और थैली छीनकर फरार हो गया। सिर पर गंभीर चोटें आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। एचएचओ सतपाल ने बताया कि दुकानदार सोनू की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed