{"_id":"660a7e55651d37ce3107eece","slug":"elderly-couple-hit-by-car-in-muktsar-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में हादसा: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग दंपती को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, कई फुट उछलकर गिरे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर में हादसा: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग दंपती को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, कई फुट उछलकर गिरे दूर
Mon, 01 Apr 2024 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:15 PM IST
सार
रविवार सुबह करीब आठ बजे बुजुर्ग दंपती एक निजी अस्पताल के बाहर रेलवे रोड पर खड़े थे। इस दौरान एकदम से तेज रफ्तार कार आई जिसने बुजुर्ग दंपती को जबरदस्त टक्कर मार दी। बुजुर्ग टक्कर के बाद हवा में उछले और जोर से जमीन पर गिरे। इसके बाद बेकाबू कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया और दीवार से टकराने के बाद कार रुक गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर में रेलवे रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने रोड पर खड़े बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारने के बाद बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग दंपती हवा में उछलने के बाद लगभग पांच फीट दूर गिरे।
घटना स्थल पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती करवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार ड्राइवर का कहना है कि उसने ब्रेक दबानी थी लेकिन गलती से एक्सलेटर पर पैर चला गया जिस कारण कार ने एकदम से रफ्तार पकड़ ली और यह हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे बुजुर्ग दंपती एक निजी अस्पताल के बाहर रेलवे रोड पर खड़े थे। इस दौरान एकदम से तेज रफ्तार कार आई जिसने बुजुर्ग दंपती को जबरदस्त टक्कर मार दी। बुजुर्ग टक्कर के बाद हवा में उछले और जोर से जमीन पर गिरे। इसके बाद बेकाबू कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया और दीवार से टकराने के बाद कार रुक गई। हादसे में दो बुजुर्गों सहित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बुजुर्ग कोटकपूरा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।