फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elder call on toll free number-14567, you will get all kinds of help

राहत: टोल फ्री नंबर-14567 पर कॉल करें बुजुर्ग, मिलेगी सभी तरह की सहायता

Sat, 05 Feb 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Elder call on toll free number-14567, you will get all kinds of help
चंडीगढ़। शहर में वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए यूटी प्रशासन ने ‘एल्डर लाइन’ की शुरुआत की है। ये एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर कॉल कर शहर के वरिष्ठ नागरिक सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सेक्टर-19 में हेल्पलाइन नंबर-14567 का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर-14567 पर पेंशन मुद्दों, कानूनी मुद्दों पर मुफ्त जानकारी ली जा सकेगी। यह एल्डर लाइन नंबर वरिष्ठ नागरिकों को भावनात्मक रूप से समर्थन देगा। यहां तक कि दुर्व्यवहार के मामलों में मदद करेगा और बेघर बुजुर्गों को भी राहत प्रदान करेगा। ये नंबर सुबह 8 से रात 8 बजे कर हफ्ते के सातों दिन काम करेगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हेल्पलाइन के कंट्रोल सेंटर में सात प्रशिक्षित कर्मचारी हैं, जिन्हें भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। स्टाफ में प्रोजेक्ट मैनेजर, आईटी लीडर, क्वालिटी लीडर और कॉल रिस्पॉन्डर-कम-फील्ड रिस्पांस ऑफिसर शामिल हैं। सलाहकार धर्मपाल ने विभाग को एल्डर लाइन की जागरूकता के लिए फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने कोविड महामारी के समय बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित करने के लिए समाज कल्याण विभाग के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर लाइन पर बुजुर्गों को सभी सवालों के मिलेंगे जवाब
एल्डर लाइन 14567 का मकसद सभी वरिष्ठ नागरिकों और उनकी भलाई चाहने वालों को पूरे देश में एक मंच के साथ जोड़ना है, जिससे वे बिना किसी हिचक और परेशानी के अपनी चिंताओं को साझा कर सकें। हेल्पलाइन नंबर की मदद से वरिष्ठ नागरिक उन समस्याओं के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन पा सकेंगे, जिनका सामना वे दिन-प्रतिदिन के आधार पर करते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए उनसे हो रहे दुर्व्यवहार, रेस्क्यू मामलों में मुफ्त जानकारी, मार्गदर्शन और ऑन फील्ड हस्तक्षेप प्रदान करेगा। महामारी जैसी आपात स्थिति के मामले में भी यह हेल्पलाइन शहर के वरिष्ठ नागरिकों की मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed