फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight lakh people reacted to helpline regarding AAP CM face

पंजाब में कौन होगा आप का सीएम चेहरा: 24 घंटे में आठ लाख लोगों ने दी प्रतिक्रिया, मान बोले- हमारी सरकार भरेगी खाली खजाना

Fri, 14 Jan 2022 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 10:11 PM IST
सार

कर्ज उतारने का भगवंत मान ने खाका पेश करते हुए कहा कि सूबे के 1 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के सरकारी खजाने से हर साल 30 से 35 हजार करोड़ रुपये भ्रष्टाचार और माफिया के जरिये लूटे जा रहे हैं, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बंद किया जाएगा। 

विज्ञापन
Eight lakh people reacted to helpline regarding AAP CM face
भगवंत मान - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए जारी किए गए नंबर पर मात्र 24 घंटे में ही आठ लाख से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 24 घंटे में दिए गए नंबर पर तीन लाख से ज्यादा व्हाट्सएप मैसेज, चार लाख से ज्यादा फोन कॉल, एक लाख से ज्यादा वॉइस मैसेज और 50000 से ज्यादा टेक्स्ट मैसेज आए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा डाटा इकट्ठा होने के बाद पार्टी सीएम चेहरे पर फैसला करेगी।

विज्ञापन


चीमा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका देने का पूरा मन बना लिया है। इस बार स्पष्ट बहुमत के साथ आप की सरकार बनेगी और पारंपरिक पार्टियों की गंदी राजनीति का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को मिल रहे भारी समर्थन से यह साबित हो गया है कि पंजाब के लोग और अकाली, कांग्रेस, भाजपा और कैप्टन की भ्रष्टाचार और माफिया शासन से तंग आ चुके हैं। पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन


पंजाब में पैदा होने वाला प्रत्येक बच्चा एक लाख का कर्जदार: भगवंत मान
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद सूबे के सरकारी खजाने को फिर से भरा जाएगा। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा करने के साथ-साथ पंजाब पर चढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज को उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने शुक्रवार को यह दावा पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब कर्ज में डूबता जा रहा है लेकिन पंजाब पर राज करने वाले नेताओं का खजाना और संपत्ति बढ़ती जा रही है। मान ने कहा कि आज पंजाब पर तीन लाख करोड़ से अधिक कर्ज है और पंजाब की आबादी भी तीन करोड़ है। इस प्रकार हर पंजाबी पर एक लाख रुपये का कर्ज है। 

अर्थात पंजाब में जन्म लेने वाला प्रत्येक बच्चा जन्म से कर्जदार है। कर्ज उतारने का भगवंत मान ने खाका पेश करते हुए कहा कि सूबे के 1 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के सरकारी खजाने से हर साल 30 से 35 हजार करोड़ रुपये भ्रष्टाचार और माफिया के जरिये लूटे जा रहे हैं, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बंद किया जाएगा। 


सरकारी खजाने में रेत माफिया की ओर से 20 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया जा रहा है, जो पांच साल में एक लाख करोड़ हो जाता है। उसी प्रकार ट्रांसपोर्ट, एक्साइज और जमीनों की लूट को बंद किया जाएगा और वित्तीय संसाधनों पर जनहितैषी नीतियों को लागू किया जाएगा। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की तरक्की, खुशहाली और समृद्धि के लिए केंद्र सरकार समेत अन्य भारतीय संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेगी। पंजाब की हर जरूरत और नीतियों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed