{"_id":"6569fc265445d2d44e0735ea","slug":"eight-ias-and-one-hcs-transferred-in-haryana-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: आठ IAS और एक HCS का तबादला, सात को उपायुक्तों के ओएसडी पद पर मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: आठ IAS और एक HCS का तबादला, सात को उपायुक्तों के ओएसडी पद पर मिली नियुक्ति
Fri, 01 Dec 2023 09:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:04 PM IST
सार
डॉ. जयंदर सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी चरखी दादरी को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा, जिला नगर आयुक्त, भिवानी और चरखी दादरी का पदभार दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से आठ आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किया है। इनमें सात ट्रेनी आईएएस को नई जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी को उपायुक्त का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसके लिए सरकार ने नए पद भी सृजित किए हैं। नूंह के सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) लक्षित सरीन को नवसृजित पद पर अंबाला उपायुक्त कार्यालय में ओएसडी, नरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) हिसार को उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में ओएसडी, निशा सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) अंबाला को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय पंचकूला में ओएसडी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सोनू भट्ट सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) फरीदाबाद को एक नवसृजित नियुक्ति के स्थान पर उपायुक्त कार्यालय हिसार में ओएसडी, विश्वजीत चौधरी सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) रोहतक को एक नवसृजित पद के स्थान पर उपायुक्त कार्यालय गुरुग्राम में ओएसडी, करनाल के सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) विवेक आर्य को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय रोहतक में ओएसडी, यश जालुका, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) सिरसा को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय यमुनानगर में ओएसडी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त डॉ. जयंदर सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी चरखी दादरी को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा, जिला नगर आयुक्त, भिवानी और चरखी दादरी का पदभार दिया गया है। वहीं, एचसीएस अधिकारियों में वत्सल वशिष्ठ, मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त सीईओ गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन