{"_id":"645b85879589eb023907cc13","slug":"eight-goats-burnt-to-death-in-chandigarh-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बाड़े में लगी आग, आठ बकरियों की जलकर मौत, फिश मार्केट की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बाड़े में लगी आग, आठ बकरियों की जलकर मौत, फिश मार्केट की घटना
Wed, 10 May 2023 05:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 May 2023 05:25 PM IST
सार
बलविंदर कौर का कहना है कि वह यहीं घूमता रहता है और सारा दिन दारु पीता है। उन्होंने दारु पीने से मना किया तो उसने खुन्नस में आकर बाड़े में आग लगाई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बकरियों के बाड़े में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की शास्त्री नगर स्थित फिश मार्केट के पास बने एक बकरियों के बाड़े में आग लगने से आठ बकरियां जल कर मर गईं। बताया जा रहा है कि आग रात को 1:10 बजे लगी। पीपली वाला टाउन में रहने वाली बाड़े की मालकिन बलविंदर कौर ने बताया कि उनके बड़े के अंदर कुल मिलाकर 10 बकरियां थीं। इनमें से आठ की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मरने वालों में पांच गर्भवती बकरियां और दो मेमना और एक बकरा था। जबकि एक बकरा और एक मेमना बचा है लेकिन वह भी काफी बुरी तरह से झुलसे हैं। इन्हें दवाई लगाकर आराम देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उनकी भी हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
वहीं बाड़े की मालकिन बलविंदर कौर का कहना है कि उनके बारे में किसी बबलू नाम के युवक ने जानबूझकर आग लगाई है। इसकी शिकायत भी उन्होंने आईटी पार्क थाना पुलिस को दी है। बलविंदर कौर का कहना है कि वह यहीं घूमता रहता है और सारा दिन दारु पीता है। उन्होंने दारु पीने से मना किया तो उसने खुन्नस में आकर बाड़े में आग लगाई है।
विज्ञापन