फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight companies will deliver door to door rations and other goods in Chandigarh

Lockdown in Chandigarh: आठ कंपनियां घर-घर पहुंचाएंगी राशन, निगम कर्मियों ने दान की सैलरी

Thu, 02 Apr 2020 05:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Apr 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Eight companies will deliver door to door rations and other goods in Chandigarh
चंडीगढ़ में कोरोनावायरस लॉकडाउन: प्रशासक वीपी सिंह बदनौर समीक्षा बैठक लेते हुए - फोटो : फाइल फोटो

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय के वॉर रूम में कर्फ्यू के हालातों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। निर्णय लिया गया कि शहर में सैनिटाइजेशन का काम कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों को एक हजार रुपये का बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा अब शहर में आठ कंपनियां डोर-टू-डोर राशन व अन्य सामानों की डिलीवरी करेंगी।

विज्ञापन


वहीं, डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि अभी तक खाने के 41,754 पैकेट बांटे जा चुके हैं। रोजाना इन खानों की डिमांड बढ़ती जा रही है। इस पर एडवाइजर ने कहा कि अब शहर के ज्यादातर हिस्सों में राशन की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू हो गई है। ऐसे में यह ध्यान दिया जाए कि खाना सिर्फ जरूरतमंदों को ही मिले। 
विज्ञापन


बीपीएल कार्ड धारकों के लिए आटा और दाल मुहैया कराने के लिए फंड जारी कर दिया गया है। खाता धारकों तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के द्वारा यह पैसे पहुंच जाएंगे। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि शहर में 8 अन्य कंपनियां डोर-टू-डोर डिलीवरी का काम शुरू करने जा रही हैं। इनमें पंजाब एग्रो, पंजाब मार्कफेड, रिलायंस, बिग बाजार, बिग बास्केट, 24 एंड 7, भेजो और ग्रोफर्ज शामिल हैं। प्रशासक को बताया गया कि शहर के स्ट्रे डॉग्स का भी ध्यान रखा जा रहा है। नगर निगम की तरफ से टीमें बनाई गई है जो इन्हें खाना मुहैया करा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज से लौटे पांच लोगों की पहचान की गई है और उन्हें स्वास्थ्य निगरानी में आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि बुधवार सुबह कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक काफी लंबी बैठक हुई है, जिसमें कोरोना से लड़ने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

नगर निगम के कर्मचारियों ने दान की एक दिन की सैलरी

कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी आगे आए हैं। 'चंडीगढ़ फाइट कोरोना' फंड के लिए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी एक दिन की सैलरी दान कर दी है। सभी कर्मचारियों अधिकारियों की सैलरी मिलाकर 50 लाख रुपये का फंड इकट्ठा हुआ है।

मंगलवार को मेयर राजबाला मलिक के नेतृत्व में कमिश्नर केके यादव प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मिलने पहुंचे। मेयर ने 50 लाख रुपये का चेक प्रशासक को सौंपा। मेयर ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सभी को मिलकर काम करना है। जहां जरूरत हो आगे बढ़कर लोगों की मदद करेंगे। निगम के अधिकारी व कर्मचारी फिलहाल फील्ड में लोगों की मदद कर रहे हैं।

अब उन्होंने एक दिन की सैलरी देकर आर्थिक मदद की है। इस मौके पर एडवाइजर मनोज परिदा भी मौजूद रहे। कमिश्नर ने कहा कि हम हर व्यक्ति तक आवश्यक सामान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। लोग शहर छोड़ कर न जाएं। जो जरूरत है हमें बताएं। हम उन्हें पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed