फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Effect on Haryana Politics of BJP Condition in by-elections

उपचुनाव में भाजपा के हाल से हिली यहां की सियासत

Wed, 17 Sep 2014 10:26 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Sep 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
Effect on Haryana Politics of BJP Condition in by-elections

देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे में भाजपा के गिरे ग्राफ से हरियाणा की सियासत में खलबली मच गई है। उपचुनाव के परिणाम के बाद मोदी लहर पर सवार भाजपाई सकते में हैं, वहीं विपक्ष को एक नया मुद्दा मिल गया है। हालांकि भाजपा नेताओं का मानना है कि इसका हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


कैश कराने की तैयारी में विरोधी

हरियाणा विधानसभा चुनाव इसीलिए भी भाजपा की चिंता का विषय है, क्योंकि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला ऐसा चुनाव है जिसे विपक्ष मोदी की अग्निपरीक्षा के तौर पर देख रहा है। हालांकि यह चुनाव मोदी के अलावा अन्य नेताओं की भी अग्निपरीक्षा है जो मोदी से भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलवाने का वादा करके आए हैं।
विज्ञापन


उधर, हरियाणा की सत्ता पर दस साल से नजरे गड़ाए बैठे इनेलो और वर्तमान कांग्रेस सरकार के नेताओं का उपचुनाव के इन नतीजों से हौसला बढ़ गया है। हरियाणा में इनेलो मोदी की लहर के बावजूद लोकसभा की दो सीटें ले गई थी। जबकि कांग्रेस इन उपचुनाव के नतीजों को अपने हक में कैश करवाने प्रयास में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे दिन की पोल खुली

Effect on Haryana Politics of BJP Condition in by-elections

रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दस राज्यों में लोकसभा की तीन और विधानसभा की 33 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा को आइना दिखा दिया है। इन राज्यों की जनता ने भाजपा के नारे ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ का करारा जवाब देते हुए जनमत भाजपा के खिलाफ दिया है।

इससे स्पष्ट हो गया है कि अब भाजपा के अच्छे दिन लाने के नारे की पोल खुल गई है और जनता ने भाजपा व मोदी को सिरे से नकार दिया है। दीपेंद्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लोगों को गुमराह करके वोट हासिल किए थे।

लोगों को कहा था कि महंगाई खत्म की जाएगी, बेरोजगारी दूर होगी और विकास किया जाएगा। सौ दिनों की मोदी सरकार अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई।

उपचुनाव का असर हरियाणा पर नहीं

Effect on Haryana Politics of BJP Condition in by-elections

हरियाणा चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक उपचुनाव में मुद़दे अलग होते हैं। उपचुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं। जबकि आम चुनाव विचारधारा पर लड़े जाते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व के चेहरे का असर होगा। केंद्र में भाजपा सरकार की परफारमेंस बहुत बढ़िया है। हम हरियाणा की जनता को भी ऐसा शासन देंगे।

तीन माह में भाजपा की लोकप्रियता गिरी

Effect on Haryana Politics of BJP Condition in by-elections

अशोक तंवर ने इसे देश के राजनीतिक इतिहास में पहली घटना बताया है। जब कोई सरकार तीन महीने के दौरान ही अलोकप्रिय हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और बिहार से शुरू हुआ बीजेपी विरोध आज पूरे देश में जनअभियान बन चुका है।

लोकसभा चुनाव से पहले अच्छे दिन आने की बात करने वाली पार्टी ने देश की जनता का बुरे दिनों से सामना करा दिया है। केंद्र की बीजेपी सरकार पहले तीन महीनों के दौरान ही हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

मोदी फैक्टर की निकली हवा

Effect on Haryana Politics of BJP Condition in by-elections

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा के मोदी फैक्टर की पूरी तरह से हवा निकाल दी है। उन्होंने कहा कि नतीजे से साफ संकेत है कि हरियाणा में भी इनेलो की सरकार बनेगी।

चौटाला ने कहा कि देश के संसदीय चुनावों में भाजपा को इसलिए सफलता मिली कि प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी बनाम राहुल गांधी के बीच ही मुकाबला था। जिसमें से देश की जनता ने मोदी को चुना।

ऐसे में भाजपा को वहम हो गया था कि मोदी के नाम का सहारा लेकर वह उपचुनावों में जीत हासिल करेगी मगर इन उपचुनावों में भाजपा को अपना असली जनाधार नजर आ गया है।

इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा ने कुल 43 में से 17 सीटें ऐसे उम्मीदवारों को दे दी जो कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं और उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े केस चल रहे हैं।

जीत के जश्न के साथ मनाएंगे दीवाली

Effect on Haryana Politics of BJP Condition in by-elections

भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी जीत निश्चित मान रही है। प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की जनता और भगवान का आशीर्वाद रहा तो दीपावली का त्योहार जीत के जश्न के साथ मनाएंगे।

यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि आने वाला समय ईमानदार और स्वच्छ छवि के लोगों का होगा। जिसमें आम जनमानस को उनके हकों से वंचित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में क्षेत्रवाद व भेदभाव की राजनीति हावी है।

अति उत्साह का नतीजा सामने आया
देश का चुनाव का कांग्रेस के खिलाफ था। इनेलो शुरू से कहते आ रहा है कि देश के मुद्दे, राज्यों के मुद्दों से अलग रहते हैं। हरियाणा में विधानसभा का चुनाव है और यहां तो इनेलो ने ही हमेशा राज्यों के मुद्दों की लड़ाई लड़ते हुए जनता के लिए संघर्ष किया है। इसीलिए हरियाणा में भी भाजपा के अति उत्साह का नतीजा भी जल्द सामने आ जाएगा। इस बार प्रदेश में इनेलो की ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed