{"_id":"66145e68f71b54787d00a7f8","slug":"educational-institutions-are-not-serious-about-becoming-tobacco-free-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-393520-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों को लेकर गंभीर नहीं विश्वविद्यालय और काॅलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों को लेकर गंभीर नहीं विश्वविद्यालय और काॅलेज
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा निदेशक नाराज, विश्वविद्यालय व काॅलेजों से तलब की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विश्वविद्यालय और कालेज तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान को लेकर गंभीर नहीं है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शिक्षण संस्थानों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट तलब की है। विश्वविद्यालय और कालेजों को आगामी तीन दिन के भीतर रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी। प्रदेश भर में 40 राजकीय और निजी विश्वविद्यालयों के साथ 365 महाविद्यालय तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान को लेकर सजगता नहीं दिखा रहे हैं। निदेशालय की ओर से तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के संबंध में पांच बार पत्र लिखे जा चुके हैं। मगर किसी भी विश्वविद्यालय और काॅलेज द्वारा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान को लेकर उठाए गए कदमों की कोई जानकारी नहीं दी। लिहाजा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शिक्षण संस्थानों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आगामी तीन दिन के भीतर मुख्यालय रिपोर्ट भेजने के साथ ही ईआरपी पोर्टल पर मूल्यांकन भरने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से विश्वविद्यालय और काॅलेजों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। बीमारियां बढ़ने से उच्च शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान को लेकर क्या योजना तैयार की गई है और अभियान को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को किस तरह की जानकारी दी गई है, इसको लेकर स्व मूल्यांकन स्कोर कार्ड तस्वीरों के साथ ईआरपी पोर्टल पर अपलोड करना होगा, साथ ही शिक्षण संस्थानों द्वारा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान को लेकर आयोजित की गई गतिविधियों की तस्वीरों के साथ रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी।

हत्यारोपी तनु।

हत्यारोपी तनु।