{"_id":"5b560c744f1c1bee748b5897","slug":"education-department-gets-rs-6-52-lakhs-for-21-districts-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के कौशल को निखारेगा 'पढ़े भारत-बढ़े भारत' अभियान, विभाग ने जारी की लाखों की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के कौशल को निखारेगा 'पढ़े भारत-बढ़े भारत' अभियान, विभाग ने जारी की लाखों की राशि
महेंद्र सुथार, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से प्रारंभिक शिक्षा के दौरान बच्चों को पढ़ने-लिखने में कोई परेशानी न आए। इसके लिए पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में इस कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के 8695 प्राथमिक विद्यालयों की दूसरी व तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में कहानी पढ़ना, कहानी सुनाना व कहानी लिखने की प्रतियोगिताएं स्कूल, ब्लॉक और जिलास्तर पर आयोजित की जाएंगी।
विभाग ने बरखा सीरीज की कहानियों वाली किताबें भी प्रदेश के सभी प्राथमिक स्कूलों में भिजवा दी हैं। इतना ही नहीं प्रतियोगिता के लिए विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए करीब 6 लाख 52 हजार 920 का बजट भी जारी किया है।
किस कक्षा के बच्चे किस में देंगे प्रस्तुति
सर्वप्रथम पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय से कक्षा द्वितीय के विद्यार्थी दो वर्ग में भाग लेंगे। उनमें एक कहानी सुनाना व दूसरा कहानी पढ़ना शामिल हैं। जबकि कक्षा तीसरी के विद्यार्थी तीन वर्ग में भाग लेंगे। इनमें कहानी सुनाना, कहानी पढ़ना व कहानी लिखना शामिल हैं।

8695 स्कूलों के 43,475 विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर दिखाएंगे हुनर
समग्र शिक्षा अभियान द्वारा करवाई जा रही प्रतियोगिता में सबसे पहले इसका आयोजन स्कूल स्तर पर होगा। ब्लॉक स्तर के लिए स्कूल से कक्षा द्वितीय में कहानी सुनाना व कहानी पढना में एक-एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। जबकि तीसरी कक्षा से कहानी सुनाना, कहानी पढना व कहानी लिखना में एक-एक यानि 3 विद्यार्थियों का चयन एक स्कूल से ब्लॉक स्तर के लिए किया जाएगा। एक स्कूल से 5 विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर भाग लेंगे। इस तरह पूरे प्रदेश से 8695 स्कूलों के 43,475 विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
119 ब्लॉकों के 1785 विद्यार्थी जिला स्तर पर देंगे प्रस्तुति
प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में स्कूलों से जीतकर आए प्रतिभागी ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रस्तुति देंगे। जिलास्तर के लिए ब्लॉक से कक्षा दूसरी में कहानी सुनाना व कहानी पढ़ने के लिए 3-3 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। वहीं कक्षा तीसरी से कहानी सुनाना, कहानी पढ़ना व कहानी लिखना में भी 3-3 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यानि ब्लॉक से जिला के लिए 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। वहीं प्रदेश के 119 ब्लॉकों के 1785 विद्यार्थी जिलास्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं जिला स्तर पर तीनों प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागी विजेता घोषित किया जाएगा।

स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता के लिए मिलेंगे 500 रुपए
सांकेतिक तस्वीर
पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए 500 रुपए का फंड विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर बैनर, शीट व स्टेशनरी के लिए 5 हजार रूपये का बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं रिफ्रेशमेंट के लिए प्रति छात्र 40 रुपये, अवार्ड सेरेमनी के लिए 15 हजार, पोस्टकार्ड शीट रिपोर्ट व अटेंडेंस कॉपी के लिए 1000 रुपये दिए हैं।
15 सितंबर तक होंगी ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता
विभाग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक स्कूलों में उक्त प्रतियोगिता जॉयफुल एक्टिविटी के दिन 16 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। वहीं ब्लॉक लेवल पर इसका आयोजन 15 सितंबर तक होगा। इसके अलावा सभी जिलों में एडीसी की निगरानी में 26 अक्तूबर तक जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
किस जिला को कितना मिला बजट:
जिला, बजट
अंबाला, 31,120
भिवानी, 34,240
फरीदाबाद, 28,720
फतेहाबाद, 31,120
गुरुग्राम, 29,920
हिसार, 33,640
झज्जर, 30,520
जींद, 32,440
कैथल, 31,120
करनाल, 31,120
कुरुक्षेत्र, 30,520
महेन्द्रगढ़, 30,520
मेवात, 30,520
पलवल, 29,920
पंचकूला, 29,920
पानीपत, 30,520
रेवाड़ी, 30,520
रोहतक, 30,520
सिरसा, 32,440
सोनीपत, 32,440
यमुनानगर, 31,120
टोटल- 6 लाख 52 हजार 920
द्वितीय व तृतीय कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढने, लिखने और बोलने में कौशल दिखाने हेतू पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम के तहत कहानी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर स्कूलों में जॉयफुल एक्टिविटी के तहत स्कूल स्तर की प्रतियोगिता शुरु हो चुकी है। जोकि 30 जुलाई तक चलेगी। प्रदेशभर के स्कूलों के लिए 6 लाख 52 हजार 920 रुपए का बजट जारी किया गया है। -नरेन्द्र सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।