{"_id":"587df6314f1c1b3603effbdd","slug":"education-center-for-girls-is-very-beneficial-because-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के लिए वरदान साबित हो रहा शिक्षा केन्द्र, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों के लिए वरदान साबित हो रहा शिक्षा केन्द्र, जानिए वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Jan 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाईल्ड लाईन 1098 और लायंस क्लब काहनूवान मुस्कान के सहयोग से झुगी झौंपड़ियो में रहने वाली लड़कियों के लिए शुरु किया शिक्षा केन्द्र वरदान साबित हो रहा है।
विज्ञापन
ये सैंटर प्रोजेक्ट डायरेक्टर चाईल्ड लाईन रोमेश महाजन की देखरेख में चलाया जा रहा है। जिसमें प्राथमिक शिक्षा, मेहंदी, ब्यूटीशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। सैंटर में सिखलाई लेते बच्चों को गर्म कपड़े व ड्राई फ्रूट चाईल्ड लाईन 1098 तथा लायंसक्लब काहनूवान के सहयोग से बांटे गए।
विज्ञापन
मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे कर्म सिंह औजला ने सैंटर की प्रशंसा की और गरीब बच्चों को जरुरत की वस्तुएं लेने के लिए दो हजार रुपए कैश दिए तथा उन्होने आगे से भी अपना पूरा योगदान देने का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन
रोमेश महाजन ने बताया कि उनका लक्ष्य इन गरीब बच्चों का जीवन सुधारना और इनको अपने पांवो पर खड़ा करना है। वरिंदर सिंह सैनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए इस केन्द्र का अधिक से अधिक फायदा उठाएं।