फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED raids pharma company in bank fraud case

बैंक धोखाधड़ी मामला: चंडीगढ़ की फार्मा कंपनी पर ईडी का एक्शन, दिल्ली-अंबाला समेत 17 ठिकानों पर छापा

Fri, 27 Oct 2023 04:28 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Oct 2023 04:28 PM IST
सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से कथित तौर पर 1626.74 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सीबीआई ने दिसंबर 2021 में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद उनके परिसरों पर भी छापेमारी की गई थी।

विज्ञापन
ED raids pharma company in bank fraud case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित दवा कंपनी पैराबोलिक ड्रग्स और उसके प्रमोटरों के कई परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईडी ने दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला और अंबाला में कुल 17 परिसर पर छापा मारा।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है और ईडी का मामला कंपनी और उसके प्रमोटरों विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ 2021 की सीबीआई एफआईआर से उपजा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एजेंसी सोनीपत स्थित अशोका विश्वविद्यालय के कुछ दस्तावेजों को भी देख रही है, क्योंकि कंपनी के दो निदेशक, विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता, अतीत में शैक्षणिक संस्थान से जुड़े रहे हैं। सीबीआई की कार्रवाई के कुछ दिनों बाद दोनों ने 2022 में विश्वविद्यालय के सभी बोर्डों और समितियों से इस्तीफा दे दिया था। तब संस्थान ने मामले से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार कर दिया था। विश्वविद्यालय ने तब कहा था कि उसका पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड और उसके निदेशकों से जुड़ी सीबीआई जांच से कोई लेना-देना नहीं है और लिंक बनाने का कोई भी प्रयास तुच्छ और भ्रामक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से कथित तौर पर 1626.74 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सीबीआई ने दिसंबर 2021 में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद उनके परिसरों पर भी छापेमारी की गई थी।


कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रणव गुप्ता के अलावा सीबीआई ने कंपनी के निदेशकों विनीत गुप्ता, दीपाली गुप्ता, रमा गुप्ता, जगजीत सिंह चहल, संजीव कुमार, वंदना सिंगला, इशरत गिल और इसके गारंटर टीएन गोयल और निर्मल बंसल और जेडी गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार निजी कंपनी दवाओं के निर्माण में लगी थी और कथित तौर पर आपराधिक साजिश और जालसाजी के माध्यम से बैंकों के संघ को धोखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed