{"_id":"63402475b5c2a263c670e93d","slug":"ed-probe-lasted-for-9-hours-at-liquor-baron-deep-malhotra-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कौन हैं दीप मल्होत्रा? दिल्ली की आबकारी नीति से क्या कनेक्शन, आवास पर ED ने की नौ घंटे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कौन हैं दीप मल्होत्रा? दिल्ली की आबकारी नीति से क्या कनेक्शन, आवास पर ED ने की नौ घंटे जांच
Fri, 07 Oct 2022 06:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Oct 2022 06:41 PM IST
सार
दीप मल्होत्रा का परिवार पिछले कई वर्षों से शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है। बादल परिवार से नजदीकियों के चलते ही 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें शिअद के टिकट पर फरीदकोट सीट से मैदान में उतारा था और वह विजयी रहे थे।
विज्ञापन
दीप मल्होत्रा और उनका आवास।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की आबकारी नीति के तथाकथित घोटाले की जांच के मामले में ईडी ने शुक्रवार को पूर्व शिअद विधायक व शराब के बड़े कारोबारी दीप मल्होत्रा के आवास पर दबिश दी। सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई छानबीन शाम साढ़े चार बजे तक जारी रही। नौ घंटे के दौरान ईडी ने मल्होत्रा आवास के दरवाजे बंद करके रखे और किसी को अंदर नहीं आने दिया। इसके अलावा ईडी की एक टीम ने कारोबारी के सीए दिनेश गुप्ता के दफ्तर पर छापा मारा और वहां भी कारोबारी की कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन
जांच पूरी होने के बाद टीम ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि सीए से टीम ने कुछ पूछताछ भी की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की शराब नीति में घोटाले की सीबीआई व ईडी जांच कर रही है। शुक्रवार को ईडी ने देशभर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत ही ईडी के जालंधर दफ्तर से तीन गाड़ियों में आई करीब 10 अधिकारियों ने टीम ने ओल्ड कैंट रोड पर शराब कारोबारी व पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के आवास पर दबिश दी।
विज्ञापन
हालांकि कारोबारी का परिवार इन दिनों ज्यादातर दिल्ली में ही रहता है और शुक्रवार को भी घर पर उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं था। इसके बाद ईडी ने कारोबारी के पड़ोस में रह रहे उनके कुछ जानकारों को बुलाया और घर में सर्च किया। एक टीम ने कारोबारी के सीए दिनेश गुप्ता के दफ्तर में पहुंचकर रिकॉर्ड को खंगाला और करीब नौ घंटे तक चली लंबी जांच के बाद टीम ने कुछ दस्तावेज कब्जे में लेकर लौट गई।
विज्ञापन
अब शिअद में सक्रिय नहीं है दीप मल्होत्रा
दीप मल्होत्रा का परिवार पिछले कई वर्षों से शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है। बादल परिवार से नजदीकियों के चलते ही 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें शिअद के टिकट पर फरीदकोट सीट से मैदान में उतारा था और वह विजयी रहे थे। इसके बाद शिअद के साथ रिश्तों में खटास आ गई थी। इन दिनों में वह न तो शिअद में सक्रिय है और न ही सीधे रूप से किसी अन्य पार्टी से जुड़े हैं लेकिन दिल्ली में ज्यादातर शराब ठेके उनके ग्रुप के पास होने के कारण वहां की आम आदमी पार्टी की सरकार का करीबी माना जा रहा है। जानकार मानते है कि इसी कारण ही शराब नीति के घोटाले में उनका नाम भी सामने आ रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
दीप मल्होत्रा पर ईडी की कार्रवाई पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि 500 से ज्यादा रेड, तीन महीने में सीबीआई/ईडी के 300 से अधिक अधिकारी 24 घंटे लगे हैं। एक मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए लेकिन कुछ नहीं मिल रहा क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे में देश कैसे तरक्की करेगा?