{"_id":"89d19edfb2c630ea10f4cff2e51b3722","slug":"ec-recorded-message-telling-meghna","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने को कह रहीं ‘..लाडो’ की अम्मा जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट डालने को कह रहीं ‘..लाडो’ की अम्मा जी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Apr 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर स्टेट आइकन के तौर पर मौजूद मशहूर एक्ट्रेस मेघना मलिक प्रदेश में वोटरों को जागरूक करने के लिए नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
फिलहाल चुनाव आयोग उनके रिकार्डेड संदेश के माध्यम से वोटरों को जागरूक करने कर रहा है। आयोग ने ऐसे प्रयास भी नहीं किए कि मेघना को हरियाणा में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ला सके।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले पत्रकार वार्ता में चुनाव आयोग ने कहा था कि वे प्रयास करेंगे कि मेघना मलिक हरियाणा आएं। अधिकारियों का कहना है कि मेघना के साथ चुनाव आयोग का कोई करार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
हरियाणा से ताल्लुक होने के कारण उन्हें चुना गया है। टीवी सीरियल ‘न आना इस देस लाडो’ में मेघना मलिक का अम्मा जी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।
सोनीपत में जन्मी और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाली मेघना का संदेश हरियाणा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी मौजूद है। यह संदेश उन्होंने हिंदी और हरियाणवी दोनों भाषाओं में दिया है। हरियाणवी भाषा में संदेश है- ‘प्रजातंत्र में चुनाव ही नागरिकां नै निर्णय लेन की झमता और अधिकार प्रदान करे है।’
इसके अलावा हिंदी में दिए गए रिकार्डेड संदेश में कहा गया है कि ‘चुनाव में भाग लेने के लिए वोटर होना जरूरी है। वोटर होने के लिए मतदाता सूची में पंजीकरण जरूरी है।’ मतदाता सूची की रिवीजन की प्रक्रिया के साथ युवाआें और महिलाओं से अपील की गई है कि वे मतदान में अधिक से अधिक भाग लें।
कोट:
हमने मेघना मलिक का रिकार्ड किया हुआ संदेश दिखाना शुरू किया है। केबल नेटवर्क के माध्यम से उनका संदेश मतदाताओं को दिखाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
- श्रीकांत वाल्गद, मुख्य चुनाव आयुक्त, हरियाणा।