{"_id":"5d89f9658ebc3e0172326bd9","slug":"earthquake-tremors-in-punjab-and-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से हिला चंडीगढ़ और पंजाब, कई शहरों में डोली धरती, लोगों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से हिला चंडीगढ़ और पंजाब, कई शहरों में डोली धरती, लोगों में दहशत का माहौल
Tue, 24 Sep 2019 05:15 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 24 Sep 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
भूकंप आने के बाद कार्यालयों से बाहर निकले लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कई शहरों में धरती ऐसे डोली कि लोग दहशत में आ गए। भूंकप की तीव्रता 4.6 बताई जा रही है। चंडीगढ़ में मंगलवार शाम भूकंप के दो झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता कम होने से कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र पीओके रहा। लोगों को जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए तो वह घर, दुकान व ऑफिसों से बाहर खुले आसमान के नीचे आ खड़े हुए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों ने अपने चिर-परिचितों को फोन कर हाल जानना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हर दिन की तरह लोग अपने घर, दुकान, ऑफिसों में काम कर रहे थे। कोई ट्रैवल कर रहा था तो कोई अन्य कार्य। शाम 4 बजकर 31 मिनट 58 सेकेंड पर अचानक भूकंप आ गया। कुछ लोगों को घड़ी तो कुछ को कुर्सी आदि हिलते दिखी। यह देखकर वह घरों से बाहर आ गए। दोस्तों व परिवार के अन्य लोगों को फोन करके खुले आसमान के नीचे आने की सलाह दी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित बीबीएमबी कॉलोनी निवासी राजवीर ने बताया कि वह घर में पढ़ाई कर रहे थे। सामने रखे पानी के गिलास में पानी हिलता दिखा तो मैं बाहर की ओर दौड़ा और अन्य लोगों को भी बाहर आने को कहा। देखते ही देखते पूरी कालोनी के लोग बाहर आ गए।
बाहर आने के बाद भी एक और भूकंप का झटका महसूस हुआ। इसी तरह चंडीगढ़ के अन्य इलाकों के लोग भी बाहर आ गए। काफी देर तक वह घर व दुकानों से बाहर रहे। पंजाब में बटाला, फिरोजपुर, पठानकोट और फिरोजपुर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।