{"_id":"5ed12f5f8ebc3e90835de493","slug":"earthquake-in-punjab-and-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 मिनट में दो बार भूकंप के झटकों से हिला दिल्ली एनसीआर, हरियाणा का रोहतक रहा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 मिनट में दो बार भूकंप के झटकों से हिला दिल्ली एनसीआर, हरियाणा का रोहतक रहा केंद्र
Fri, 29 May 2020 09:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 May 2020 09:21 PM IST
सार
- 52 मिनट में दो बार आया भूकंप, चुलियाना रहा केंद्र
- पहली बार 4.5 तो दूसरी बार 2.9 रही तीव्रता
- दहशत में लोग घरों से बाहर निकले, किसी तरह का नुकसान नहीं
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन साल बाद हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार रात को 52 मिनट के अंतराल पर दो बार भूकंप आया। दोनों बार ही रोहतक से बहादुरगढ़ की ओर 17 किलोमीटर दूर सांपला का चुलियाना केंद्र रहा। पहली बार 9 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 दर्ज हुई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप जमीन से करीब पांच किलोमीटर नीचे आया था। भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर सहित रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत और उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक महसूस किए गए। हरियाणा के करनाल में मामूली अहसास हुआ। हालांकि इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। इसके बाद शुक्रवार रात 10 बजे दूसरी बार भूकंप आया। हालांकि इसके झटके महसूस नहीं हुए और रिक्टर पैमाने पर 2.9 तीव्रता रही। इसकी गहराई 3.3 किमी रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन
गौरतलब है कि जुलाई 2017 में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उसका केंद्र भी चुलियाना के आस पास था। आपदा विभाग के मुताबिक दोबारा उसी स्थान पर 5 किलोमीटर नीचे हलचल हुई। आपदा प्रबंधक अधिकारी सौरभ ने बताया कि रोहतक का सांपला एरिया 4 जोन में शामिल है। इस एरिया में भूकंप आता है तो काफी नुकसान होने की संभावना रहती हैं।
दिल्ली-एनसीआर में दो महीने में पांचवीं बार लगे भूकंप के झटके
पिछले करीब दो महीने में देश में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं, जिनका केंद्र दिल्ली या एनसीआर रहा है। मई में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का यह तीसरा झटका है। इससे पहले 25 मई को मणिपुर में 13 मिनट के अंतर पर दो बार भूकंप आया था। दिल्ली-एनसीआर में इससे पहले 12 व 13 अप्रैल, 3, 10 और 15 मई को भूकंप आया था।