फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Early morning police raid in Punjab University

Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी में पुलिस की छापेमारी, ढाई सौ छात्रों की जांच; 50 संदिग्ध राउंड अप

Thu, 31 Aug 2023 08:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 31 Aug 2023 08:26 AM IST
सार

पुलिस को दर्जनों बाहरी युवक हॉस्टल में मिले। पुलिस ने आईडी कार्ड ना दिखा पाने और कमरों में रह रहे ऐसे करीब 50 संदिग्ध युवकों को राउंडअप करते हुए पीयू कैंपस में मौजूद पुलिस चौकी ले गई।

विज्ञापन
Early morning police raid in Punjab University
पंजाब यूनिवर्सिटी में पुलिस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी में गुरुवार सुबह 4:45 बजे करीब पुलिस ने एक साथ पांच बॉयज हॉस्टल में छापेमारी की। एसएसपी चंडीगढ़ के निर्देशन में एसडीपीओ सेंट्रल डिविजन गुरमुख सिंह के नेतृत्व में की गई। इस छापेमारी के दौरान सेक्टर 11 एसएचओ  मलकीत सिंह और सेक्टर 17 एसएचओ राजीव कुमार, सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज पीयू  चौक इंचार्ज समेत 100 की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन


एक साथ पहुंची पुलिस बल की 10 टीमों ने कैंपस में मौजूद हॉस्टल नंबर एक, दो, तीन, चार और पांच में छापेमारी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने एक-एक कर पांच हॉस्टल्स के हर कमरों को एक-एक कर खुलवाते हुए आउटसाइडर्स की जांच शुरू की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कमरों में रह रहे छात्रों पीयू का पहचान पत्र और हॉस्टल रूम अलॉटमेंट के कागजात चेक किए ।
विज्ञापन


पुलिस को दर्जनों बाहरी युवक हॉस्टल में मिले। पुलिस ने आईडी कार्ड ना दिखा पाने और कमरों में रह रहे ऐसे करीब 50 संदिग्ध युवकों को राउंडअप करते हुए पीयू कैंपस में मौजूद पुलिस चौकी ले गई। जहां पुलिस राउंडअप किए गए युवकों से पूछताछ कर उनके बारे में पड़ताल करने में लगी है। जिनकी जांच होने के बाद सही मिलने पर छोड़ दिया जाएगा। वहीं गलत तरीके से रह रहे बाहरी युवकों पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद डीएसपी गुरमुख सिंह ने बताया कि बाहरी और शरारती तत्व पीयू का माहौल खराब न करें, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस चुनाव तक बीच-बीच में इस तरह के हॉस्टल चेकिंग समेत अन्य  जांच अभियान चलती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर साथी हॉस्टल में मची खलबली
हॉस्टलों में जैसे ही पुलिस पहुंची तो वहां खलबली मच गई। कुछ बाहरी छात्र बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जब तक वह भाग पाते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी से आई कार्ड दिखाने को कहा गया। जब उनसे पीयू का पहचान पत्र नहीं मिला तो उनके बारे में पूरी पड़ताल करने के लिए पुलिस के लीमा ट्रक में भरकर पुलिस चौकी ले जाया गया ।


पीयू प्रशासन और हॉस्टल के वार्डन भी छापेमारी के दौरान रहे मौजूद
पीयू प्रशासन के कुछ अधिकारी भी रेड में शामिल रहे। उन्होंने हॉस्टल के हर फ्लोर पर जाकर खुद चेकिंग की। लगभग एक घंटे तक चले छापे में दर्जनों बाहरी छात्रों को चेतावनी देकर हॉस्टलों से बाहर निकाला गया। पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों से कहा कि किसी भी बाहरी छात्र को शरण दी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक अन्य हॉस्टलों पर भी चेकिंग चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed