फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Earlier there was discrimination in DC rate, many actions were taken to correct it: DC

पहले डीसी रेट में भेदभाव था, उसे ठीक करने के लिए ही की कई ये कार्यवाही: डीसी

Thu, 16 Jun 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Earlier there was discrimination in DC rate, many actions were taken to correct it: DC
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने वर्ष 2022-23 के लिए 436 वर्गों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए नया डीसी रेट जारी कर दिया है। इसमें अलग-अलग वर्गों में अलग-अलग फीसदी में डीसी रेट बढ़ाया गया है जबकि 129 वर्गों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसे लेकर यूनियन की तरफ से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस मामले पर डीसी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि पहले डीसी रेट में भेदभाव था, उसे ठीक करने के लिए ही ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

डीसी विनय प्रताप ने कहा कि अलग-अलग वर्गों में अलग-अलग बढ़ोतरी इसलिए की गई है, क्योंकि पहले एक ही तरह के काम करने वाले अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का डीसी रेट अलग-अलग था। अब अगर दोनों को एक समान प्रतिशत से बढ़ाया जाएगा, तो वह कभी एक समान ही नहीं होगा। ऐसे में कभी समानता नहीं आएगी। डीसी ने कहा कि उनकी कोशिश है कि जो कर्मचारी एक समान काम कर रहे हैं, उन्हें समान डीसी रेट मिले। विभाग अलग होने की वजह से भेदभाव नहीं होना चाहिए। उसी को ठीक करने के लिए ये कार्रवाई की गई है। डीसी ने ये भी कहा कि अलग-अलग विभागों में एक ही तरह का काम करने वाले कर्मचारियों का डीसी रेट किसी गलती की वजह से अलग-अलग हो रखा था, उसे ही ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को ज्यादा डीसी रेट मिल रहा था, हम तो उनसे रिकवरी नहीं ले रहे। हम उनकी पे प्रोटेक्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जो ज्यादा ले रहे थे, हम तो उनसे रिकवरी नहीं कर रहे : डीसी
नया डीसी रेट जारी होने के बाद से कर्मचारी यूनियन की तरफ से नाराजगी जताई जा रही है। किसी यूनियन ने इसकी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से शिकायत की है तो अन्य यूनियन की तरफ से सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पर डीसी ने कहा कि यूनियन के नेता अच्छी तरह से जानते हैं कि ऐसा क्यों किया गया है, क्योंकि वह हर बार उन्हें रिप्रेजेंटेशन देते थे कि एक तरह का काम करने वाले कर्मचारी को अलग-अलग वेतन मिल रहा है इसलिए हमने कम वेतन वालों का डीसी रेट बढ़ाया गया है। जब समान काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन समान हो जाएगा, तो दोनों के डीसी रेट में एक साथ बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़े डीसी रेट का प्रतिशत वर्ग
0 प्रतिशत 129
1 प्रतिशत 9
2 प्रतिशत 6
3 प्रतिशत 16
5 प्रतिशत 1
6 प्रतिशत 7
9 प्रतिशत 3
10 प्रतिशत 10
11 प्रतिशत 8
15 प्रतिशत 247
कुल 436
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed