फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E-ticketing system will begin in 4500 fleets of Haryana Roadways buses in next 6 months

हरियाणा: रोडवेज में ई-टिकटिंग योजना मंजूर, कैश के साथ कैशलेस यात्रा भी कर सकेंगे

Tue, 07 Sep 2021 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Sep 2021 02:46 PM IST
सार

वहीं हरियाणा में नई स्क्रैप पॉलिसी लागू करने के लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा खाका तैयार कर रहे हैं। एनसीआर में जल्द नई स्क्रैप पॉलिसी लागू होगी और पुराने वाहनों पर गाज गिरेगी।

विज्ञापन
E-ticketing system will begin in 4500 fleets of Haryana Roadways buses in next 6 months
मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा रोडवेज में ओपन लूप ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू करने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। छह महीने में सभी डिपो में योजना लागू होगी। पायलट प्रोजेक्ट करनाल, फरीदाबाद, भिवानी, रोहतक और हिसार डिपो से शुरू होगा। 4500 ई-टिकटिंग मशीनें खरीदी जाएंगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में योजना को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


योजना के लागू होने पर हर बस में मौजूद सवारियों की संख्या परिवहन विभाग के अधिकारियों के पास ऑनलाइन मौजूद रहेगी। योजना के तहत नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बनाए जाएंगे। जिससे आने वाले समय में बस, मेट्रो, मल्टीप्लेक्स टिकट के साथ ही पार्किंग फीस भरी जा सकेगी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने बताया कि इससे सिस्टम और पारदर्शी होगा। ई-टिकटिंग शुरू होने से रोडवेज बसों में फ्री पास और रियायती कोटे के तहत यात्रा करने वाली सवारियों को एक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) जारी किया जाएगा। इस कार्ड को जैसे ही परिचालक अपने ई-टिकटिंग कियोस्क पर स्कैन करेगा, यात्री की यात्रा से संबंधित डाटा कंट्रोल रूम में आ जाएगा। इससे विभाग को यह जानकारी रहेगी कि फ्री पास और रियायती कोटे के तहत कितने यात्रियों ने यात्रा की है। रूटीन में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी एनसीएमसी कार्ड जारी करेंगे। यात्री कार्ड को रिचार्ज करा सकते हैं। यात्रा के दौरान कार्ड स्कैन करने से किराया कट जाएगा। इससे वे कैशलेस सुविधा से ई-टिकटिंग का लाभ ले सकते हैं। मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त जिन यात्रियों के पास कार्ड नहीं है वह कैश देकर भी ई-टिकटिंग मशीन से टिकट ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या के हिसाब से की जा सकेगी रूट शेड्यूलिंग
परिवहन मंत्री ने बताया कि ई-टिकटिंग की सुविधा से यात्रियों की संख्या का डाटा विभाग के पास रहेगा। इससे जिस रूट पर ज्यादा सवारियां यात्रा कर रही हैं, उस रूट पर ज्यादा बसों की शेड्यूलिंग की जा सकती है। योजना के शुरू होने से विभाग में रिवेन्यू लीकेज भी कम होगी। कई बार टिकटों के रि-इश्यू करने व नकली टिकटों के मामले सामने आते हैं। ई-टिकटिंग मशीन से जारी टिकट को न तो रि-इश्यू किया जा सकता है और न ही उसका नकली टिकट काटा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed