{"_id":"62cdabb41c46e707ba3c336e","slug":"e-registration-service-started-for-new-vehicles-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: पंजाब में नए वाहनों के लिए ई-रजिस्ट्रेशन सेवा शुरू, आम लोगों को घर पर मिलेगा स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: पंजाब में नए वाहनों के लिए ई-रजिस्ट्रेशन सेवा शुरू, आम लोगों को घर पर मिलेगा स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
Tue, 12 Jul 2022 10:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:45 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वाहन मालिक के मोबाइल फोन पर आए लिंक से डाउनलोड किया जा सकेगा, जबकि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का स्मार्ट कार्ड सीधा मालिक के पते पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक नई नागरिक सेवा की शुरुआत की, जिसके तहत राज्य में ऑटो-मोबाइल डीलरों को नए वाहनों की ई-रजिस्ट्रेशन की इजाजत दी गई है। इस सेवा की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल है, जिससे आम आदमी घर बैठे ही स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वाहन बेचने वाले निजी डीलरों को रजिस्ट्रेशन जारी करने का अधिकार देने का उद्देश्य लोगों को बड़ी राहत देना है, ताकि उन्हें नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेटों के दफ्तरों में लंबी कतारों में न खड़ा होना पड़े। उन्होंने बताया कि निजी डीलर नए वाहन मालिकों के लिए इस सुविधा का प्रयोग खरीददारों के आधार नंबर के जरिये लॉग इन कर हासिल करेंगे।
विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि लॉग इन के बाद डीलर नए वाहन का डाटा/दस्तावेज अपलोड करेगा और पड़ताल (वेरिफिकेशन) मालिक के आधार नंबर के साथ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वाहन की रजिस्ट्रेशन के लिए फीस और टैक्स ऑनलाइन भरे जाएंगे और नए वाहन मालिक को रजिस्ट्रेशन नंबर मौके पर ही मिल जाएगा।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की मंजूरी डीलर के स्तर पर ही हो जाएगी और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट भी डीलर ही लगाएगा। भगवंत मान ने कहा कि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वाहन मालिक के मोबाइल फोन पर आए लिंक से डाउनलोड किया जा सकेगा, जबकि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का स्मार्ट कार्ड सीधा मालिक के पते पर भेजा जाएगा।