{"_id":"5d05d95c8ebc3e7a494ba2ef","slug":"dust-storm-will-hits-chandigarh-punjab-and-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आ रहा 'वायु तूफान', घर से निकले तो बचकर, कहीं मुसीबत में न पड़ जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आ रहा 'वायु तूफान', घर से निकले तो बचकर, कहीं मुसीबत में न पड़ जाएं
Sun, 16 Jun 2019 03:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ /रोहतक/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ /रोहतक/हिसार
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार से चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में मौसम बदल सकता है। पंजाब में अगले दो दिन धूलभरी तेज आंधी के साथ कई जिलों में बारिश हो सकती है। तेज रफ्तार आंधी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
हरियाणा में रविवार से लगातार छह दिनों तक प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान 'वायु' की दिशा बदल गई है।
विज्ञापन
ओमान की ओर गया साइक्लोन अगले 36 घंटे में वापस कच्छ की सीमा से टकराएगा। इसका असर पंजाब के जिलों में भी दिखेगा। राज्य के आधा दर्जन जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा में पश्चिमी हलचलों के चलते 19 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
विज्ञापन
साथ ही विभाग ने 16 से 19 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली क्षेत्र में इस माह अब तक 87 प्रतिशत बारिश कम हुई है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। शनिवार को सिरसा प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।