{"_id":"59cfbdf64f1c1b6f548b5207","slug":"dussehra-traffic-jam-in-chandigarh-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण दहन के बाद सड़कों पर वाहनों का हुजूम, व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण दहन के बाद सड़कों पर वाहनों का हुजूम, व्यवस्था चरमराई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
रावण जला, सड़कों पर थमे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा पर शहर में जगह-जगह हुए पुतला दहन के बाद सड़कों पर अचानक वाहनों का हुजूम उमड़ गया। इससे शाम में शहर की सड़कों पर लंबा जाम लग गया। वहीं दूसरी ओर शहर के मुख्य मार्केट में लोगों की खासी भीड़ रही। सबसे अधिक ट्रैफिक जाम सेक्टर-46, 32, 34, 24, 22 के अरोमा चौक, मैरिएट चौक, 17 परेड ग्राउंड के आसपास रहा। वहीं लोगों की भीड़ और ट्रैफिक को कंट्रोल करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
दशहरा पर शनिवार शाम पुतला दहन के बाद एक साथ सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहनों के आने के कारण पुलिस की तैयारियां नाकाफी साबित हुईं। इससे शाम तक जगह-जगह जाम लगा रहा। पुलिस की ओर से सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए छह डीएसपी, 14 एसएचओ, 27 इंस्पेक्टर समेत 1200 जवानों को तैनात किया गया था। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर शाम में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
इसे नियंत्रित करने में अधिकारियों के साथ ही इंस्पेक्टरों और पुलिसकर्मियों के पसीने छूटते नजर आए। पुतला दहन के बाद सेक्टर-46, 32, 24, 34, 17, 22 अरोमा चौक, सेक्टर-17 आईएसबीटी चौक, 40, 43, 27 समेत कई अन्य जगहों पर ट्रैफिक जाम रहा। लोग जब दशहरा ग्राउंड से घरों की ओर निकलने लगे तो सड़कों पर जाम बढ़ता गया। दशहरा ग्राउंड से घर तक पहुंचने के लिए वाहनों की कतारें सड़कों पर देखने को मिली। वहीं जाम की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद जैसे-तैसे सड़कों से वाहनों को निकाला गया।