फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala said Ending of Congress begin from Punjab

संकट पर दुष्यंत का तंज: कहा- पंजाब से कांग्रेस के खात्मे की शुरुआत, राजस्थान व हरियाणा में भी यही होगा हाल

Wed, 29 Sep 2021 09:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Sep 2021 09:30 PM IST
सार

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पंजाब कांग्रेस में मची उठकपटक पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खात्मे की शुरुआत पंजाब से हो गई है। हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में भी कांग्रेस का यही हाल होगा। इस दौरान उन्होंने ऐलनाबाद उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को उतारने की बात कही है। 

विज्ञापन
Dushyant Chautala said Ending of Congress begin from Punjab
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब से कांग्रेस के खात्मे की शुरुआत हो गई है। पंजाब के बाद अब आने वाले समय में छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा कांग्रेस में भी यही हाल देखने को मिल सकता है। वे बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से रूबरू थे।

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज पंजाब में कांग्रेस के हालात किसी से छिपे नहीं है। पंजाब कांग्रेस में ये हालात दो महीने पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के बदलाव के साथ ही बन गए थे। जो हालात पंजाब कांग्रेस के चल रहे हैं, उससे आने वाले दिनों में पंजाब में कांग्रेस का पूरी तरह से खात्मा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इनसाइड स्टोरी: आलाकमान पर दबाव डालने का सिद्धू का अंतिम पैंतरा, कैप्टन के इस्तीफे तक थी 'गुरु' की अहमियत
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने दो-तीन माह में ही एक स्थिर सरकार को अस्थिर कर दिया। पंजाब से कांग्रेस के खात्मे की नींव रखी जा चुकी है, इसके लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने पहला कदम रखा है। ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी मिलकर इस उपचुनाव को लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्द दोनों पार्टियों द्वारा एक राज्य स्तरीय बैठक की जाएगी और उसमें कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी और कौन उम्मीदवार होगा, इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन का मजबूत प्रत्याशी होगा और वो ऐलनाबाद की सीट को जीतने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश


ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में करें जागरूक: दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रदेश के ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। जिला परिषद के सीईओ, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी, कार्यकारी अभियंता लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में जुट जाएं। प्रत्येक जिले में कम से कम एक गांव स्वच्छता के हिसाब से ‘ओडीएफ-प्लस’ के 5 स्टार स्तर का हो।

डिप्टी सीएम ने बुधवार को हरियाणा निवास में प्रदेश के ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2021’ को लांच किया। उन्होंने कहा कि गांव से निकलने वाले गंदे पानी की सफाई के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रबंध किए जा रहे हैं। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2021’ में पूरे देश के 698 जिलों के करीब 17,500 गांवों को शामिल किया गया है। 

इनमें से हरियाणा के 513 गांव शामिल हैं। केंद्र सरकार द्वारा एक एजेंसी के माध्यम से सर्वेक्षण करवाया जाएगा। सर्वेक्षण में जहां नागरिकों से सफाई के बारे में फीडबैक ली जाएगी, वहीं एजेंसी के लोग गांव के सार्वजनिक स्थानों स्कूल, पंचायत-घर, आंगनबाड़ी आदि पर जाकर स्वच्छता का जायजा लेंगे। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही रैंकिंग तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed