फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Duronto, Shatabdi and Jan Shatabdi will run now daily from chandigarh

गुड न्यूज, दुरंतो, शताब्दी और जन शताब्दी अब चलेगी रोजाना

Thu, 14 Jan 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
Duronto, Shatabdi and Jan Shatabdi will run now daily from chandigarh

रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कोहरे के कारण रद्द की गई ट्रेनें बहाल कर दी गई हैं। यह फैसला रेलवे ने मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लिया है। रेलवे ने समीक्षा बैठक के बाद रद्द ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इनमें फिलहाल शुक्रवार से राजधानी, दुरंतो, जन शताब्दी व शताब्दी का आवागमन पहले की तरह होगा।  इसके अलावा 96 ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी बढ़ा दी गई है। जो ट्रेनें पहले दो दिनों के लिए रद्द की गई थीं, अब वह एक दिन रद्द रहेंगी। अगर मौसम मेहरबान रहा तो अन्य ट्रेनों का भी आवागमन जल्द पहले की तरह कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल  हर बार की तरह इस बार भी सर्दी के सीजन में कोहरे की आशंका के चलते रेलवे ने लेट-लतीफी, सुरक्षा और सुचारु संचालन के मद्देनजर 8 जनवरी से लेकर 29 फरवरी के बीचकई  ट्रेनों की सेवाओं को रद्द करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ की आने और जाने वाली इन ट्रेनों की बढी फ्रीक्वेंसी
ट्रेन नंबर-----स्टेशन-------------ट्रेन का नाम
12011------दिल्ली-----दिल्ली -कालका शताब्दी
12012------कालका----कालका - नई दिल्ली शताब्दी
12046------चंडीगढ़----चंडीगढ़-  दिल्ली शताब्दी
12045-------दिल्ली----दिल्ली - चंडीगढ शताब्दी
12057-------दिल्ली----दिल्ली - ऊना जनशताब्दी
12058------ऊना हिमाचल----ऊना- दिल्ली जनशताब्दी

पश्चिम एक्सप्रेस मंगलवार को नहीं चलेगी
वही रेलवे विभाग की ओर से कालका -हावड़ा एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन की बजाया एक दिन नहीं चलेगी। जबकि अंबाला-कालका मेल एक दिन रद्द रहेगी। कालका से हावड़ा जाने वाली कालका मेल गाड़ी वीरवार, हावड़ा से कालका आने वाली कालका मेल मंगलवार को रद्द रहेगी। जबकि कालका से बीडीटीएस/ बांद्रा जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस मंगलवार को नहीं चलेगी।


नीरज शर्मा, सीपीआरओ नार्दन रेलवे ने बताया कि 15 जनवरी से चार ट्रेनों दुरंतो, शताब्दी, जनशताब्दी, राजधानी का आवागम पहले की तरह होगा। जबकि 96 ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी बढा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed