{"_id":"68daf45833ebf61d85046a5f","slug":"durga-puja-at-banga-bhavan-and-kalibari-chandigarh-news-c-16-pkl1079-832189-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बंग भवन और कालीबाड़ी में दुर्गा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बंग भवन और कालीबाड़ी में दुर्गा पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-47 के कालीबाड़ी और सेक्टर-35 के बंग भवन में दुर्गा पूजन पर सोमवार को भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन किया। कालीबाड़ी में सुबह महासप्तमी पर चंडीपाठ के साथ हुआ। कालीबाड़ी में हरियाणा के राज्यपाल अशीम कुमार घोष पहुंचे। उन्होंने कालीबाड़ी के कार्यों की सराहना की।
शाम को संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कोलकाता से आए प्रसिद्ध गायक विवय बंधु ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने हिंदी और बांग्ला में कई गीत पेश किए।
कालीबाड़ी के अध्यक्ष प्रणोब सेन ने बताया कि महाअष्टमी के दिन संधि पूजा का विशेष आयोजन दोपहर 1.21 बजे से 2.09 मिनट तक होगा। इस दौरान 108 कमल के फूल और केले के पत्तों पर दिए रखकर पूजा की जाएगी। भक्तों के लिए नए वस्त्रों का पहनना और मंत्रोच्चारण 8 बजे से 10.30 बजे होगा।
विज्ञापन
सेक्टर 35 के बंग भवन में भी भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी की ओर से हुआ। सम्मिलनी के सांस्कृतिक उपाध्यक्ष भवानी पाल ने बताया कि देवायन सेन के निर्देशन में कॉमेडी नाटक पेश हुआ। इसके बाद नृत्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान माडर्न बंगाली गीत पेश हुए। महिला विंग की ओर से नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई।