Hindi News
›
Chandigarh
›
duplicate ram rahim in rohtak sunariya jail, dna test may revealed truth
{"_id":"59b62d774f1c1bb0488b5aaa","slug":"duplicate-ram-rahim-in-rohtak-sunariya-jail-dna-test-may-revealed-truth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैद राम रहीम को डुप्लीकेट बता रहे लोग, असली सच कैसे आएगा सामने?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कैद राम रहीम को डुप्लीकेट बता रहे लोग, असली सच कैसे आएगा सामने?
साध्वी रेप केस में जेल में कैद राम रहीम को लोग डुप्लीकेट बता रहे हैं। ऐसे में एक तरीका अपनाकर पता लगाया जा सकता है कि राम रहीम असली है या नकली।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
साध्वी रेप केस में जेल में कैद राम रहीम को लोग डुप्लीकेट बता रहे हैं। ऐसे में एक तरीका अपनाकर पता लगाया जा सकता है कि राम रहीम असली है या नकली।
कई आशंकाओं को जन्म देता है डेरे का स्किन बैंक
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के अस्पताल में सर्च के दौरान मिला स्किन बैंक सवालों के घेरे में है। जो सुविधा रोहतक के पीजीआई जैसे संस्थान में नहीं है उसका एक डेरे के अस्पताल में होना चौंकाने वाला है। जानकार बताते हैं कि स्किन का प्रयोग कास्मेटिक रिपेयर के साथ ही प्लास्टिक सर्जरी में किया जाता है। हालांकि, इसके लिए एक्सपर्ट की जरूरत होती है। ऐसे में डेरे के अस्पताल में स्किन बैंक होना कई आशंकाओं को जन्म देता है।
यह भी हो सकता है कि डोनेटेड स्किन की तस्करी की जा रही हो। यह भी संभव है अस्पताल में ही कास्मेटिक सर्जरी का कारोबार किया जा रहा हो। एक आशंका यह भी है कि गुरमीत राम रहीम ने कानून के शिकंजे से बचने के लिए खुद का डुप्लीकेट तैयार करने के लिए इसका इस्तेमाल किया हो। इससे गुरमीत के डुप्लीकेट होने की आशंकाओं को भी बल मिलता है।
डीएनए जांच ही बता सकती है चेहरे का सच
कास्मेटिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी विज्ञान के माध्यम से कुछ भी संभव है, लेकिन अकेले इसके बल पर कहना कि किसी व्यक्ति विशेष का डुप्लीकेट तैयार हो सकता है यह संभव नहीं है। यदि गुरमीत राम रहीम के बारे कोई संदेह है तो सभी जांचों के साथ डीएनए जांच करना अनिवार्य होगा। एक्सपर्ट का दावा है कि कोई भी सर्जरी किसी को पूरी तरह नहीं बदल सकती।
इस तरह से चलाया जाता है स्किन बैंक
राम रहीम
स्किन स्पेशलिस्टों की मानें तो मुंबई में साल 2009 में एक स्किन बैंक स्थापित हुआ था। इस बैंक के पास 1000 से ज्यादा स्किन का स्टाक है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार बैंक के स्किन का प्रयोग कास्मेटिक रिपेयरिंग में किया जाता है, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी जैसी चिकित्सा में प्रयोग के लिए कुछ डॉक्यूमेंटेड नहीं है।
वहीं, कुछ प्लास्टिक सर्जन इस बात से भी इनकार नहीं करते कि डोनेट की गई स्किन से प्लास्टिक सर्जरी संभव नहीं है। पीजीआईएमएस के पूर्व बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आरबी सिंह का कहना है कि एवरीथिंग इज पॉसिबिल इन मेडिकल साइंस। बस स्किन लेने वाले व्यक्ति की जांच जरूरी होती है कि वह किसी संक्रमित रोग से तो ग्रस्त नहीं है।
एक्सपर्ट ही स्किन को बैंक में प्रिजर्व कर सकते हैं। इसे चार डिग्री तापमान पर तीन सप्ताह तक जीवित रखा जा सकता है। यदि लाइव फ्रिज करना है तो ड्राइ फ्रोजन सिस्टम में रखना होता है, इससे महीनों तक स्किन को जीवत रख सकते हैं। विज्ञान का यूज और मिस यूज संभव है, यह तो करने वाले पर निर्भर है।
स्किन मृत और जीवत व्यक्ति दोनों की ले सकते हैं। इसे वापस आने में तीन सप्ताह का समय लगता है। इसके बाद दोबारा स्किन ली जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मलिक का कहना है कि स्किन बैंक लेटेस्ट कांसेप्ट है। इसका प्रयोग कास्मेटिक सर्जरी में होता है। मुख्य रूप से स्किन छह तरह की होती है। इसका प्रयोग सामान्य रूप से स्किन डैमेज होने की स्थिति में रिपेयरिंग के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।