फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to the protest, PU changed the examination center, the students of Punjab check the center on the website and leave for the examination.

Chandigarh News: प्रदर्शन के चलते पीयू ने बदले परीक्षा केंद्र, पंजाब के छात्र वेबसाइट पर केंद्र चेक कर परीक्षा देने निकलें

Thu, 01 Jun 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Due to the protest, PU changed the examination center, the students of Punjab check the center on the website and leave for the examination.
चंडीगढ़। पंजाब में कॉलेज शिक्षकों के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी ने संस्थान से संबद्ध कॉलेजों के परीक्षा के केंद्रों में बदलाव किए हैं। इसमें कई कॉलेजों के परीक्षा केंद्र स्कूलों में बनाए गए हैं, वहीं कई परीक्षा केंद्र नजदीकी दूसरे कॉलेजों में स्थानांतरित किए गए हैं। पीयू की ओर से देर शाम परीक्षाओं को लेकर निर्देश जारी किया गया है। पंजाब के विद्यार्थी पंजाब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देखकर परीक्षा केंद्र पर जाएं। पीयू ने परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपडेट कर दी है। वहीं 31 मई को स्थगित की गई विभिन्न परीक्षाओं को करवाने के लिए भी नोटिस जारी कर दिया गया है। परीक्षा करवाने की जिम्मदारी पंजाब सरकार ने ली है। पीयू की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अगले आदेशों तक पीयू की ओर से परीक्षाएं नए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित करवाई जाएगी। पीयू की परीक्षाएं परिसर और कॉलेजों में 9 जून तक चलनी है। इसलिए विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट रोजाना जांच करते रहे, जिससे कोई भी बदलाव होने पर उन्हें समय पर सूचना मिल जाए। पीयू की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सूची में जिन सेंटरों के बदलाव का जिक्र नहीं किया गया है, उनके सेंटर नहीं बदले गए हैं और निर्धारित सेंटरों पर ही परीक्षा का आयोजन होगा। पीयू के लॉ, फाइन आर्ट्स, कैमिकल इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल साइंसेज, होटल मैनेजमेंट, होम साइंस, मैनेजमेंट (एमबीए फुल टाइम) की परीक्षाएं एक जून को पीयू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ही तय समय और परीक्षा केंद्र पर होगी। 31 मई को बीएड चौथे सेमेस्टर की स्थगित की गई परीक्षा को एक जून को तय समय और परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित करवाया जाएगा। वहीं एमबीए एग्जीक्यूटिव (यूएसओल) के चौथे सेमेस्टर की स्थगित की गई परीक्षा को एक जून को आयोजित करवाया जाएगा। इसके अलावा 31 मई को तय अन्य विषयों की परीक्षाओं को 9 जून को आयोजित करवाया जाएगा, समय और परीक्षा केंद्र समान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed