फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to short length, the army could not be recruited .. Now in Corona era, the dream of serving the country was fulfilled .. Know how

देश सेवा का सपना आदेश कुमार इस महामारी में कर रहे साकार

Thu, 29 Apr 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Due to short length, the army could not be recruited .. Now in Corona era, the dream of serving the country was fulfilled .. Know how
चंडीगढ़। जीएमएसएच- 16 के कोविड वार्ड में 13 महीने से लगातार ड्यूटी कर रहे सफाई कर्मचारी आदेश कुमार इसे अपना सौभाग्य मानते हैं। भगवान का आशीर्वाद भी उन पर बना है। 13 महीने के दौरान दो बार उनमें संक्रमण के लक्षण दिखे, लेकिन दोनों बार उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई। आदेश में सेवा का जज्बा कूट-कूटकर भरा है। वहां मरीजों की देखभाल तो करते ही हैं, अगर कोई मरीज खुद बैठ नहीं पाता तो उसे सहारा देकर बैठाते हैं। इसके अलावा जो मरीज खुद खाना नहीं खा पाता, उसे अपने हाथों से निवाला खिलाते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि महामारी के दौर में मरीजों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए बेहद ईमानदारी और लगन से कार्य कर रहे हैं। आदेश ने बताया कि बचपन से उनका सपना सेना में जाने का था, लेकिन लंबाई कम होने के कारण यह सपना पूरा नहीं हो सका। घर की जिम्मेदारियां संभालते हुए अब जीएमएसएच- 16 में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों की सेवा कर उन्हें खुद फक्र महसूस हो रहा है। आदेश अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

घर में सबसे बड़े.. माता-पिता और भाई-बहनों की उठा रहे जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि वह घर में सबसे बड़े हैं। उन पर माता-पिता और छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी है। ऐसे में वह नौकरी छोड़कर घर में नहीं बैठ सकते। आदेश का कहना है कि महामारी के इस दौर में जब लोग अपनों का साथ छोड़कर चले जा रहे हैं। उस स्थिति में उन जैसे कर्मचारी उन मरीजों की अपनों की तरह सेवा कर रहे हैं। इसके लिए वे प्रत्येक मरीज के साथ मित्रवत व्यवहार करते हैं। खुद को मजबूती और संक्रमण से बचाव के लिए तैयार करने में आदेश का खुशमिजाज अंदाज और अपनों का प्यार बेहद मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed