{"_id":"608bfb4e8ebc3ed6dd50a31e","slug":"due-to-non-availability-of-vaccine-vaccination-of-18-45-age-group-cannot-be-started-as-scheduled-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण पर संकट: पंजाब के बाद चंडीगढ़ ने भी हाथ खड़े किए, 18+ को लगाने के लिए नहीं है वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण पर संकट: पंजाब के बाद चंडीगढ़ ने भी हाथ खड़े किए, 18+ को लगाने के लिए नहीं है वैक्सीन
Fri, 30 Apr 2021 06:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 Apr 2021 06:13 PM IST
सार
एक लाख वैक्सीन शहर के पास है, लेकिन वह सिर्फ 45 वर्ष से ऊपर से लोगों को लगाने के लिए है। जब अतिरिक्त वैक्सीन आएगी, तभी युवाओं को वैक्सीन लगनी शुरु होगी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने एक मई से देशभर में 18 से 44 साल तक के लोगों को वैक्सीन देने का निर्णय लिया था, लेकिन चंडीगढ़ में यह टीकाकरण शुरू नहीं हो पाएगा। शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई चर्चा के बाद उनके सलाहकार मनोज परिदा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के पास अभी युवाओं को देने के लिए वैक्सीन नहीं है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण तय समय से शुरू न हो पाने की बात कही थी।
विज्ञापन
मनोज परिदा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि चंडीगढ़ के पास वैक्सीन खत्म हो चुकी है। कोरोना वैक्सीन की करीब एक लाख डोज शहर में उपलब्ध है, लेकिन ये वैक्सीन सिर्फ 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को पहली और दूसरी डोज देने के लिए है। टीकाकरण कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत युवाओं को वैक्सीन देने के लिए शहर के पास वैक्सीन अभी नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगी, शहर में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि, प्रशासन ने सलाह दी है कि 18 से 44 वर्ष के बीच के लोग कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना जारी रखें, ताकि वैक्सीन के आते ही टीका लगाया जा सके। गौरतलब है कि टीकाकरण के लिए प्रशासन की ओर से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को टीके की एक लाख डोज की सप्लाई का ऑर्डर भेजा जा चुका है। कंपनी ने 2 से 3 दिन के अंदर आपूर्ति करने को कहा है।
विज्ञापन
फ्री में लगेगी वैक्सीन या चुकाने होंगे पैसे, अब तक स्पष्ट नहीं
प्रशासन ने टीकाकरण कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया है, लेकिन शुक्रवार तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवाओं को वैक्सीन मुफ्त में लगेगी या इसके लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे। केंद्र सरकार की ओर से प्रशासन को कोई निर्देश नहीं मिले हैं। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा का कहना है कि इस बारे में केंद्र सरकार ने फैसला लेना है, वह जो भी फैसला लेंगे, चंडीगढ़ में लागू किया जाएगा। हालांकि, प्रदेश भाजपा ने पंजाब-हरियाणा की तरह शहर में भी मुफ्त में वैक्सीन लगवाने की मांग की है।