फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DSP Vijay Kumar died of a heart attack

डीएसपी विजय कुमार की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 23 Jan 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jan 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
DSP Vijay Kumar died of a heart attack
डीएसपी ईस्ट विजय कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे गोल्फ खेलते समय उन्हें सीने में दर्द उठा। गोल्फ कोर्स से साथी उन्हें तत्काल पीजीआई ले गए। इलाज के दौरान थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। वर्ष 2005 में उनकी बायपास सर्जरी भी हुई थी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल, पूर्व एसएसपी नौनिहाल सिंह, एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी पीजीआई पहुंचे और परिजनों को दिलासा दिया। विजय कुमार के तीन बेटे और बेटी हैं। उनके मझले बेटे की 14 फरवरी की शादी तय थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में ही लगा था। उनका एक बेटा राहुल मॉडलिंग करता है। वीरवार दोपहर 12 बजे सेक्टर 25 स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसआई से डीएसपी तक पहुंचे

विजय कुमार 24 जुलाई 1979 में चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई भर्ती हुए। उन्हें 04 सितम्बर 1984 को प्रमोट कर सब इंस्पेक्टर बनाया गया। हत्या के एक संगीन मामले को सुलझाने पर 01 मई 1989 में इंस्पेक्टर बनाए गए। दिसंबर 2007 में डीएसपी नियुक्त हुए। चर्चित खुशप्रीत मर्डर केस भी उन्होंने ही सुलझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मान
26 जनवरी 1997- प्रशासक से पुलिस मेडल
26 जनवरी 2002- प्रशस्ति पत्र
26 जनवरी 2004- प्रशासक से पुलिस मेडल
15 अगस्त 2009- राष्ट्रपति से पुलिस मडेल
15 अगस्त 2013-प्रशासक से पुलिस मेडल

विजय कुमार को जो भी केस सौंपा गया, उसे उन्होंने सुलझा कर ही दम लिया। चंडीगढ़ पुलिस ने अपना एक बेहतरीन डीएसपी खो दिया है।
-डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed