फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed in road accident in Chandigarh

Chandigarh News: पार्टी कर लौट रहे नशे में धुत इनोवा सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Sat, 22 Oct 2022 01:56 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 22 Oct 2022 01:56 AM IST
सार

मृतक सुरेश के दो लड़के हैं, जिनकी उम्र 11 साल और 13 साल है। वहीं महेश के 23 साल के जुड़वा बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों के सदस्य जीएमसीएच-32 पहुंचे। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
Two killed in road accident in Chandigarh
महेश चंद और सुरेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में पार्टी कर लौट रहे इनोवा सवार ने सेक्टर 31-32 के चौक पर गुरुवार देर रात एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा हवा में उछल गई। इसमें सवार दो लोग नीचे आकर गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान मोहाली निवासी गगनदीप के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी मोहाली के एक निजी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है। मृतकों की पहचान महेश कुमार (52) निवासी रामदरबार और सुरेश कुमार (35) निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। मेडिकल में पुष्टि हुई है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुरेश का डड्डूमाजरा में मेडिकल स्टोर है। महेश बिजली का काम करता है। सुरेश को अपनी दुकान में कुछ काम करवाना था। वह महेश को अपने साथ ले गया और दुकान में काम करवाने के बाद रात को लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर एक्टिवा नंबर नंबर-सीएच-01सीके-6912 पर दोनों घर लौट रहे थे। सेक्टर 31-32 के चौक पर पहुंचते ही सेक्टर-26 की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा पीबी-12एच-8355 ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में इनोवा के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं एक्टिवा भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक सुरेश कुमार के भाई मनोज कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

सुरेश के बच्चे छोटे तो महेश के हैं जुड़वां बच्चे
मृतक सुरेश के दो लड़के हैं, जिनकी उम्र 11 साल और 13 साल है। वहीं महेश के 23 साल के जुड़वा बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों के सदस्य जीएमसीएच-32 पहुंचे। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

मृतक के परिजन बोले- रफ्तार पर लगाम फिर भी पुलिस कमजोर कर रही केस
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ में गाड़ियों की रफ्तार को लेकर सख्ती रहती है। इसके बावजूद इतनी तेज रफ्तार में नशे में धुत्त होकर चालक गाड़ी चला रहा था। आरोपी को तत्काल जमानत मिल जाएगी। मामले में सख्ती बरतनी चाहिए थी ताकि भविष्य में इस तरह से नशे में धुत्त होकर कोई गाड़ी न चलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed